Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

नई दिल्ली: नौसेना हाफ मैराथन में दौड़े 10 हजार धावक

नई दिल्ली: -सीडीएस अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी सहित अन्य रहे मौजूद
नई दिल्ली: -सीडीएस अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी सहित अन्य रहे मौजूद

नई दिल्ली, 2 फरवरी : केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को ‘नौसेना हाफ मैराथन’ के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य की ओर रवाना किया।

इस दौरान रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौड़ प्रतियोगिता में 10,000 से अधिक धावकों ने तीन श्रेणियों (21.1 किमी, 10 किमी और 5 किमी) में भाग लिया। मैराथन की शुरुआत दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हुई जो इंडिया गेट और ऐतिहासिक कर्तव्य पथ को कवर करते हुए वापिस स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, आईओसीएल और टाइटन वॉचेस के वरिष्ठ प्रबंधन ने भी भाग लिया। इस दौरान कई प्रतिष्ठित खिलाड़ी भी मौजूद रहे।

तीन श्रेणियों के विजेता पुरस्कृत
हाफ मैराथन के पुरुष (ओपन श्रेणी) वर्ग में कुलबीर सिंह ने 1 घंटा 04 मिनट 52 सेकंड में 21.1 किमी लंबी दौड़ पूरी की। इसी श्रेणी के महिला वर्ग में वृंदा भंडारी ने 1 घंटा 37 मिनट 08 सेकंड का समय लिया। 10 किमी दूरी के ओपन श्रेणी पुरुष वर्ग में प्रकाश देशमुख ने 30 मिनट 22 सेकंड तो महिला श्रेणी में कविता ने 35 मिनट 36 सेकंड में दौड़ पूरी की। वहीं, 5 किमी दूरी के ओपन श्रेणी दौड़ में गौरव कसाना ने 14 मिनट 14 सेकंड और इसी श्रेणी के महिला वर्ग में अंजलि ने 17 मिनट 37 सेकंड में दौड़ पूरी की। सभी को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें