Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Elections: केजरीवाल ने बीजेपी समर्थकों को दी नसीहत, कहा- राजनीति छोड़ो, अपने परिवार के बारे में सोचो

Delhi Elections: केजरीवाल ने बीजेपी समर्थकों को दी नसीहत, कहा- राजनीति छोड़ो, अपने परिवार के बारे में सोचो

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) समर्थकों के लिए एक डिजिटल संदेश जारी किया। इस संदेश में उन्होंने बीजेपी समर्थकों से अपील की कि वे अपने परिवार और भविष्य के बारे में सोचें और इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट दें। अरविंद केजरीवाल ने अपने संदेश में एक बीजेपी समर्थक से मुलाकात और उसके साथ हुई बातचीत का ज़िक्र किया। बातचीत के दौरान उस व्यक्ति ने केजरीवाल से पूछा, *”अगर आप हार गए तो क्या होगा?”* इस पर केजरीवाल ने पलटकर सवाल किया, *”अगर मैं हार गया तो तुम्हारा क्या होगा?”*

बीजेपी समर्थक ने जवाब दिया कि उसके बच्चे दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं, जहां शिक्षक अच्छा पढ़ाते हैं और रिजल्ट भी शानदार आता है। इस पर केजरीवाल ने सवाल किया कि बीजेपी शासित 20 राज्यों में से किस राज्य में सरकारी स्कूल इतने अच्छे हैं? बीजेपी समर्थक कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद केजरीवाल ने पूछा कि दिल्ली में कितने घंटे बिजली आती है, तो उसने कहा *”24 घंटे।”* फिर केजरीवाल ने पूछा कि बीजेपी के किस राज्य में 24 घंटे बिजली आती है? इस पर भी समर्थक निरुत्तर रह गया। जब बिजली बिल की बात आई तो उसने बताया कि दिल्ली में उसका बिजली बिल जीरो आता है, जबकि उत्तर प्रदेश जैसे बीजेपी शासित राज्यों में हजारों रुपये का बिल भरना पड़ता है।

केजरीवाल ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं बनी, तो दिल्ली में फ्री बिजली, फ्री पानी, फ्री इलाज, अच्छे सरकारी स्कूल, और महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा जैसी सुविधाएं बंद हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी की सरकार आई, तो हर महीने कम से कम 25,000 रुपये का अतिरिक्त खर्च बढ़ जाएगा। बीजेपी समर्थक ने जवाब दिया कि उसकी तनख्वाह एक लाख रुपये है, लेकिन उसमें भी 25,000 रुपये का अतिरिक्त बोझ उठाना मुश्किल होगा। इस पर केजरीवाल ने उससे कहा, *”बीजेपी को भूल जाओ, राजनीति को भूल जाओ, अपने परिवार के बारे में सोचो। अगर मैं हार गया, तो तुम्हें कितनी परेशानियां होंगी? क्या तुम्हारे पास 25,000 रुपये अतिरिक्त देने के लिए हैं?”*

इस बातचीत के बाद बीजेपी समर्थक ने कहा, *”इस बार मैं आम आदमी पार्टी को वोट दूंगा, लेकिन बीजेपी नहीं छोड़ूंगा।”* अरविंद केजरीवाल ने अपने संदेश में दिल्ली के सभी बीजेपी समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी पार्टी न छोड़ें, लेकिन इस चुनाव में झाड़ू को वोट दें। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी, तो लोगों को मिलने वाली सभी सुविधाएं बंद हो जाएंगी। उन्होंने कहा, *”मैं आपका भाई हूं और आपको सलाह दे रहा हूं। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट दो। अगर आपको कभी भी कोई निजी काम हो, तो मेरे पास आ जाना, मैं हमेशा आपके काम आऊंगा।”*

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें