Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता की हत्या करने वाली बेटी को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता की हत्या करने वाली बेटी को उम्रकैद
जिला न्यायालय ने प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता की हत्या करने वाली बेटी को मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।जिला न्यायालय ने प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता की हत्या करने वाली बेटी को मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 46 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। केस की सुनवाई न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने की। इस मामले में दो साल पहले प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) रतन सिंह भाटी ने बताया कि अगस्त 2016 में बादलपुर के बंबावड़ गांव के रहने वाले वेदप्रकाश और उनकी पत्नी उकलेश की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप वेदप्रकाश की नाबालिग बेटी कोमल और उसके प्रेमी प्रमोद पर लगा था। प्रमोद गांव में ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता था। वेदप्रकाश की बेटी ने ही प्रेमी प्रमोद के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया था। कोमल ने अपने तीन भाई बहनों को भी जहर दिया था, लेकिन वह बच गए थे। कोमल ने अपने प्रेमी प्रमोद के साथ मिलकर माता-पिता की हत्या कर शवों को नदी में बहा दिया था। कोमल ने लोगों को गुमराह करने के लिए गांव में फोन कर अपहरण की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने जब मामले में जांच की तो पता चला कि कोमल ने खुद अपने प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता की हत्या की। पुलिस ने कोमल और उसके प्रेमी प्रमोद को गिरफ्तार कर सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया था।पुलिस ने कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान गवाह एवं साक्ष्यों के आधार पर कोमल को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। अदालत ने इस मामले में दो साल पहले दोषी प्रमोद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

बीमारी का बहाना बनाकर माता-पिता लेकर निकले थे

कोमल और उसका प्रेमी प्रमोद एक अगस्त 2016 की रात गाड़ी से माता-पिता को अपने साथ ले गए थे। वहां से गुजर रहे कोमल के चाचा ने उनसे पूछा था कि इन्हें कहां लेकर जा रहे हो तो कोमल ने कहा था कि पिता बीमार हैं। डॉक्टर के पास ले जा रहे हैं। इसके बाद डह अगस्त को कोमल ने अपने चचेरे भाई के मोबाइल पर फोन किया और बताया कि प्रमोद ने मम्मी- पापा और भाई को कमरे में बंद कर रखा है और वह जैसे-तैसे करके वहां से निकली है और वह इस समय बीकानेर में है।

चाचा ने अपहरण का केस दर्ज कराया था

कोमल के चाचा ओमप्रकाश ने बादलपुर थाने में प्रमोद के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच की तो चौना गांव के पास नदी से वेद प्रकाश का शव आठ अगस्त को बरामद हुआ। इसके बाद रबूपुरा थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की पहचान उकलेश के रूप में हुई। पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद 15 अगस्त 2016 को प्रमोद को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बेटी ने अपने प्रेमी प्रमोद के साथ मिलकर अपने माता-पिता की हत्या की साजिश रची थी और झूठी खबर परिजनों को देकर अपहरण का नाटक किया था

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें