Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

दिल्ली में बोले मान: हम ‘लड़ाई’ की नहीं, ‘पढ़ाई’ की बात करते हैं

दिल्ली
दिल्ली में बोले मान: हम 'लड़ाई' की नहीं, 'पढ़ाई' की बात करते हैं

दिल्ली में बोले मान: हम ‘लड़ाई’ की नहीं, ‘पढ़ाई’ की बात करते हैं

 

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 20 जनवरी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों अखिलेश पति त्रिपाठी (मॉडल टाउन), अजेश यादव (बादली) और प्रदीप मित्तल (रोहिणी) के समर्थन में तीनों विधानसभाओं में रोड शो किया। मान ने लोगों को आम आदमी पार्टी के ईमानदार शासन और जन- कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और इसकी तुलना विपक्षी दलों के विभाजनकारी और खोखले वादों से की।

मॉडल टाउन में मान ने आप उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी को मिले भारी समर्थन के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा, “आपका प्यार और उत्साह स्पष्ट करता है कि अखिलेश त्रिपाठी आपके विधायक हैं।” उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में स्कूलों और अस्पतालों को बदलने में आप सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया और कहा कि केजरीवाल का काम बोलता है, विपक्षी पार्टियां सिर्फ बयानबाजी करती है।

मान ने कहा कि सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही सरकारी स्कूलों और अस्पतालों के बारे में बात करते हैं। वह भाजपा की तरह 15 लाख वाले खोखले वादे नहीं करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि 5 फरवरी को झाड़ू के निशान वाला बटन दबाएं और अपना भविष्य अरविंद केजरीवाल को सौंप दें। सिर्फ केजरीवाल ही एक ऐसे नेता हैं जो अपने सभी वादे पूरे करते हैं।

उन्होंने रचनात्मक संवाद के बजाय संघर्ष को बढ़ावा देने के लिए विपक्ष की आलोचना की और कहा, “वे लड़ाई के बारे में बात करते हैं, जबकि हम पढ़ाई की बात करते हैं। हम शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हम आम परिवारों से आए हैं इसलिए आम आदमी के कल्याण की बातें करते हैं।

बादली में भी सीएम मान ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को उनके भरोसे के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि जब हम अस्पतालों, बिजली, पानी, सड़क और बुनियादी ढांचे की चर्चा करते हैं, तो विपक्षी पार्टियां लड़ाई झगडे की बातें करने लगती है।

आप सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मान ने कहा, “दिल्ली और पंजाब में, अधिकांश घरों के बिजली बिल शून्य आते हैं क्योंकि हमारे इरादे ईमानदार हैं। लोगों को आश्चर्य होता था कि मुफ्त बिजली कैसे संभव हो सकता है, लेकिन जब मंशा साफ हो तो सब कुछ संभव हो जाता है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की कल्याणकारी नीतियों की आलोचना की और चुटकी लेते हुए कहा, “पहले नरेंद्र मोदी केजरीवाल की कल्याणकारी योजनाओं को ‘मुफ्त की रेवड़ी’ कहते थे, अब वे खुद उन योजनाओं का नकल कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि कि उन्होंने जो लोगों के खातों में 15 लाख रुपये देने का वादा किया था उसका क्या हुआ?

लोगों को आम आदमी पार्टी का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए मान ने अजेश यादव की प्रशंसा की और कहा, “अजेश यादव आपके विधायक थे, आपके विधायक हैं और आपके विधायक रहेंगे। अगर बादली के लोगों ने आप उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट दिए तो मैं अपनी पार्टी के सुप्रीमो को बताऊंगा कि बादली ने अपना वादा निभाया।”

रोहिणी की जनता को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के साथ है। हम आपके बच्चों और उनकी शिक्षा के लिए लड़ रहे हैं। यहां से आप उम्मीदवार मित्तल ने सीएम मान को प्रचार करने के लिए धन्यवाद दिया और लोगों से समर्थन करने का आग्रह किया।

प्रचार के दौरान पूरे दिन मान ने संघर्ष (लड़ाई) के बजाय शिक्षा (पढ़ाई) पर ध्यान केंद्रित करने के आम आदमी पार्टी के विचार को दोहराया। उन्होंने कहा कि विपक्ष बार-बार साबित करता है कि उनके पास झगड़ा लड़ाई के अलावा कोई दृष्टिकोण नहीं है। दूसरी ओर, हम स्कूल बनाने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और सभी के लिए विकास सुनिश्चित करने के लिए लोगों को साथ लाने में विश्वास करते हैं।

आम आदमी पार्टी की डॉक्यूमेंट्री पर हाल ही में प्रतिबंध के बारे में मीडिया के सवालों को संबोधित करते हुए मान ने कहा, “डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाने से हमारा संकल्प कमजोर नहीं हो सकता। सच्चाई हमेशा कायम रहती है और उसे दबाया नहीं जा सकता। आम आदमी पार्टी ईमानदारी और लोगों के प्रति समर्पण की राजनीति जारी रखेगी।” अपने एक्स अकांउट पर मान ने उस डॉक्युमेंट्री का लिंक भी साझा किया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें