Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासन

पारस हेल्थ पंचकूला ने किया कैंसर उपचार में ऐतिहासिक कदम: सफल टोटल बॉडी इरेडिएशन

पारस हेल्थ पंचकूला
पारस हेल्थ पंचकूला ने किया कैंसर उपचार में ऐतिहासिक कदम: सफल टोटल बॉडी इरेडिएशन

पारस हेल्थ पंचकूला ने किया कैंसर उपचार में ऐतिहासिक कदम: सफल टोटल बॉडी इरेडिएशन

कैंसर रोगियों के लिए टोटल बॉडी इरेडिएशन वरदान की तरह : डा. अजय शर्मा

पंचकूला, 8 जनवरी : पारस हेल्थ पंचकूला ने कैंसर उपचार में एक और मील का पत्थर हासिल करते हुए पहली बार 12 वर्षीय कैंसर रोगी पर टोटल बॉडी इरेडिएशन (टीबीआई) उपचार को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह उपलब्धि ब्रिगेडियर डा. अजय शर्मा निदेशक – हेमेटो-ऑन्कोलॉजी और डा. परनीत सिंह कंसल्टेंट रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के नेतृत्व में प्राप्त की गई।

टोटल बॉडी इरेडिएशन एक विशेष विकिरण चिकित्सा है, जिसमें उच्च-ऊर्जा एक्स-रे के जरिए पूरे शरीर का उपचार किया जाता है। यह प्रक्रिया स्टेम सेल प्रत्यारोपण की तैयारी में महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह बची हुई कैंसर कोशिकाओं को खत्म करती है, प्रतिरक्षा प्रणाली को नियंत्रित करती है, और नए स्टेम सेल के लिए जगह बनाती है।

डा. परनीत सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह तकनीक ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और मायलोमा जैसे गंभीर कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए अत्याधुनिक और जीवनरक्षक उपचार प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

टीबीआई प्रक्रिया को मरीज की स्थिति के आधार पर सावधानीपूर्वक योजना बनाकर पूरा किया जाता है। इसमें फेफड़ों और अन्य संवेदनशील अंगों को बचाने के लिए सुरक्षात्मक तकनीकों का उपयोग किया जाता है। यह उपचार कई सत्रों में या दो से चार दिनों में एक ही बार में पूरा किया जा सकता है।

पारस हेल्थ के फैसिलिटी डायेरक्टर डा. पंकज मित्तल ने कहा कि यह सफलता हमारे अस्पताल की विशेषज्ञता और उन्नत बुनियादी ढांचे को दर्शाती है। हमारा उद्देश्य कैंसर उपचार में नवाचार लाकर इस क्षेत्र के मरीजों को विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करना है। यह उपलब्धि पारस हेल्थ पंचकूला को उन्नत और दयालु देखभाल में अग्रणी बनाती है। यह अस्पताल कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में मरीजों को सर्वश्रेष्ठ उपचार और नई उम्मीद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें