Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

डॉ. बलजीत कौर ने जिला बठिंडा के आंगनवाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

डॉ. बलजीत कौर ने जिला बठिंडा के आंगनवाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

पंजाब सरकार बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़, 8 जनवरी

पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बठिंडा अर्बन के गांव भोखड़ा और गांव बाजक में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि बठिंडा अर्बन के गांव भोखड़ा में आंगनवाड़ी केंद्र में की गई ग्रैफिटी और एस.एन.पी. के रिकॉर्ड की गहन जांच की गई। इसके अतिरिक्त, एस पी एन लाभार्थियों और बुजुर्गों से पेंशन संबंधी भी बातचीत की गई।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि गांव बाजक में नरेगा के सहयोग से बनाई गई आंगनवाड़ी केंद्र की बिल्डिंग का दौरा किया गया। पूरक पोषण कार्यक्रम (एस.एन.पी.) की गुणवत्ता का मूल्यांकन करने के लिए बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं सहित लाभार्थियों से बातचीत की गई। लाभार्थियों ने आंगनवाड़ी केंद्रों द्वारा दी जाने वाली पोषक गुणवत्ता और सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूरक पोषण कार्यक्रम (एस.एन.पी.) के रिकॉर्ड की जांच की गई। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों के दौरे के दौरान मिठा, नमकीन दलिया और प्रीमिक्स खिचड़ी को मौके पर पकाकर उसकी गुणवत्ता जांची गई। इसके अलावा, बुजुर्गों से पेंशन संबंधित और महिला लाभार्थियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की गई।

बच्चों के बौद्धिक और रचनात्मक विकास का मूल्यांकन करने के लिए, मंत्री ने उनसे बातचीत की और उनकी कविताओं और अन्य गतिविधियों को सुना। उन्होंने बच्चों के पालन-पोषण में किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के समर्पण और प्रदर्शन की प्रशंसा की।

डॉ. बलजीत कौर ने पंजाब भर में बचपन की प्रारंभिक देखभाल को मजबूत करने और महिलाओं एवं बच्चों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

इस अवसर पर सी.डी.पी.ओ. श्री पंकज कुमार, श्रीमती ऊषा और जिला कल्याण अधिकारी श्री वरिंदर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें