Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में यातायात माह की शुरुआत, एसपी ने जागरूकता रैली को किया रवानाHapur News : मेरठ से मथुरा जा रहे व्यापारियों से हापुड़ में हथियार के बल पर 2.40 लाख की लूटChandigarh : रचनात्मकता और मासूमियत का संगम, ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीताLucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

राहुल गांधी और उनके कांग्रेस पार्टी मृत पड़े पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आते हैं” – अनिल विज

अनिल विज
राहुल गांधी और उनके कांग्रेस पार्टी मृत पड़े पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आते हैं" - अनिल विज

“राहुल गांधी और उनके कांग्रेस पार्टी मृत पड़े पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आते हैं” – अनिल विज

अंबाला, 29 दिसंबर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि “राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी को शर्म भी नहीं आती है कि यह (राहुल गांधी और कांग्रेस) मृत पड़े पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आते हैं”।

श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा कांग्रेस के द्वारा लगाए गए आरोप कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का संस्कार निगमबोध घाट में करके उनका अपमान किया गया है, के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि “राजनीति और समय पर भी की जा सकती है अभी जहां उनका स्मारक बनना है वह जगह तय नहीं हुई थी। जबकि सरकार ने बता दिया है कि हम जगह ढूंढ रहे हैं तथा जगह तय कर रहे हैं। अगर जगह तय नहीं हुई है तो कहीं ना कहीं तो उनका (पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह) संस्कार किया जाना था और इसलिए उनका जो संस्कार है वह निगमबोध घाट पर किया गया है”।

इसी संबंध में श्री विज ने बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि “इसी बहाने कई महानुभाव के कदम भी निगमबोध घाट पर चले गए, जो कभी शायद न जाते हो क्योंकि वह आम जनता के लिए ही शिवधाम बनाया हुआ है”।
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को 31 दिसंबर तक किसान नेता डल्लेवाल को अस्पताल में शिफ्ट करने के आदेश को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि “हां मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार इसमें किसी भी प्रकार की कोई राजनीति नहीं करेगी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक कार्रवाई करेगी”।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें