Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण संकट पर CM आतिशी ने BJP जमकर सुनाई खरी खोटी

Delhi Air Pollution
Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण संकट पर CM आतिशी ने BJP जमकर सुनाई खरी खोटी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण संकट पर CM आतिशी ने BJP जमकर सुनाई खरी खोटी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार और BJP शासित राज्यों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग गंभीर प्रदूषण से परेशान हैं, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने बताया कि रातभर उन्हें ऐसे कई फोन आए, जिनमें बुजुर्गों को अस्पताल में भर्ती कराने और बच्चों को इनहेलर दिलाने की जरूरत पड़ी।

BJP पर केंद्र सरकार की नाकामी का आरोप

आतिशी ने कहा कि देशभर में पराली जलाने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे BJP शासित राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि AAP शासित पंजाब में ये घटनाएं कम हुई हैं। उन्होंने कहा, “ये आंकड़े हमारे नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के हैं। अगर पंजाब में पराली जलाना कम हो सकता है, तो BJP शासित राज्यों में क्यों नहीं?”

केंद्र पर राजनीति करने का आरोप

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है और पूरे उत्तर भारत को मेडिकल इमरजेंसी की ओर धकेल रही है। उन्होंने BJP नेताओं से राजनीति छोड़कर इस समस्या पर काम करने की अपील की और कहा कि पंजाब सरकार की तरह अन्य राज्यों में भी पराली जलाने की घटनाओं को कम किया जा सकता है।

AAP सरकार के प्रयासों की सराहना

आतिशी ने कहा कि पंजाब में AAP सरकार ने पराली जलाने की घटनाएं कम करके दिखा दिया है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की नाकामी करार देते हुए पूछा कि यदि पंजाब में यह संभव है, तो बाकी राज्यों में क्यों नहीं? उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की।

प्रदूषण से राहत की मांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्लीवासियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र से आग्रह किया कि वह राजनीति छोड़कर प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *