Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Election 2025: टैंक रोड मार्केट प्रधान सतवंत सिंह का दावा, दिल्ली विधानसभा चुनाव में बनेगी बीजेपी की सरकार

Delhi Election 2025
Delhi Election 2025: टैंक रोड मार्केट प्रधान सतवंत सिंह का दावा, दिल्ली विधानसभा चुनाव में बनेगी बीजेपी की सरकार

Delhi Election 2025: टैंक रोड मार्केट प्रधान सतवंत सिंह का दावा, दिल्ली विधानसभा चुनाव में बनेगी बीजेपी की सरकार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के करोल बाग स्थित टैंक रोड मार्केट के प्रधान सतवंत सिंह ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर टॉप स्टोरी के संवाददाता से एक विशेष बातचीत की। सतवंत सिंह का मानना है कि इस बार बीजेपी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने की संभावना है, जिससे दिल्ली की स्थिति में सुधार आएगा। उन्होंने सुझाव दिया कि बीजेपी को ऐसे उम्मीदवारों को टिकट देना चाहिए जिनकी छवि साफ-सुथरी हो और जो सामाजिक सेवा में समर्पित हों।

सतवंत सिंह ने दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान में दिल्ली पुलिस इन हालातों को काबू में करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग को लगातार दहशत के माहौल में काम करना पड़ता है, क्योंकि अपराधी खुलेआम गोलियां चला रहे हैं और व्यापारियों को धमकाया जा रहा है। उन्होंने शिकायत की कि जब व्यापारी पुलिस के पास अपनी सुरक्षा के लिए जाते हैं, तो स्टाफ की कमी का बहाना सुनने को मिलता है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की दस वर्षों की सरकार पर कटाक्ष करते हुए सतवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए विकास के दावों के बावजूद, दिल्ली की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी की जीत होती है, तो केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होने से दिल्ली की कानून व्यवस्था बेहतर होगी और लंबित काम भी तेजी से पूरे हो सकेंगे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *