Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

सड़क हादसे में जान गंवाने पांच लोगों का हुआ दाह संस्कार

थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में सड़क हादसे में जान गंवाने पांच लोगों का सोमवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया
थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में सड़क हादसे में जान गंवाने पांच लोगों का सोमवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया

अमर सैनी
नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में सड़क हादसे में जान गंवाने पांच लोगों का सोमवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ पांच चिताएं जलने से इलाके में अजीब सी खामोशी छा गई। वहीं, मृतकों के परिजन चीख-पुकार के साथ रोते बिलखते रहे। अंतिम संस्कार के दौरान शमशान घाट में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा रही। इसके अलावा दादरी थाना पुलिस और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

मृतकों के रिश्तेदार धर्मेंद्र ने बताया कि शनिवार रात को दो साल के बच्चे की तबीयत खराब होने पर वे उसके इलाज के लिए नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा तक अलग-अलग निजी अस्पतालों में गए, लेकिन हर जगह डॉक्टरों ने उन्हें बच्चे की हालत खराब बताते हुए दूसरे अस्पताल में जाने को कहा। धर्मेंद्र के मुताबिक एक अस्पताल में परिजनों ने बच्चे के इलाज पर जोर दिया और कहा कि वे दिल्ली के अस्पतालों के बारे में पता करके बच्चे को वहीं ले जाएंगे, तब तक उसका इलाज कराया जाए। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार बच्चे के अस्पताल और इलाज के बारे में पता करने के लिए दिल्ली जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।धर्मेंद्र ने बताया कि ये लोग दादरी के काशीराम कॉलोनी में रहते थे और सभी मजदूरी करके अपना गुजारा करते थे। उन्होंने बताया कि बच्चे का नाम देवेश है और वह नोएडा के सेक्टर 30 स्थित बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर शिक्षा संस्थान (चाइल्ड पीजीआई) में भर्ती था। परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। रविवार सुबह करीब छह बजे ये लोग कार में सवार होकर एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे, लेकिन ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-146 मेट्रो स्टेशन के पास कार सड़क किनारे खड़ी खराब गाड़ी से टकरा गई।हादसे में कार सवार अमन (27), उसके पिता देवी सिंह (60), मां राजकुमारी (50), विमलेश (40) और कमलेश (40) सवार थे। इस हादसे में कार चला रहे अमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम सेक्टर 94 स्थित मोर्चरी में कराया गया।धर्मेंद्र ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने कल शाम शव उन्हें सौंप दिए। उनके मुताबिक, आज सुबह शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जीवन लाल की शिकायत पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए आला अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार की यथासंभव मदद करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद जिले के आला अधिकारियों ने परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। हादसे के बाद इलाके में अजीब सी खामोशी छाई हुई है। मृतकों के घर पर पड़ोसियों और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ है। मृतक के रिश्तेदार जीवन लाल की शिकायत पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने अज्ञात के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *