Noida Air Pollution: नोएडा में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ अलर्ट, प्राधिकरण और प्रदूषण विभाग ने उठाए सख्त कदम
रिपोर्ट: अमर सैनी
नोएडा में बढ़ते प्रदूषण को लेकर नोएडा प्राधिकरण और प्रदूषण विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हाल के दिनों में नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर 54 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। प्रदूषण को बढ़ावा देने वालों पर शिकंजा कसने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है, जो क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर रही हैं। इन टीमों की कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। नोएडा में अलग-अलग संस्थानों पर नियमों का उल्लंघन करने के कारण 54 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। नवंबर और दिसंबर के महीनों को लेकर नोएडा प्राधिकरण ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए नोएडा में विभिन्न स्थानों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ ही, कई निर्माणाधीन साइटों पर काम बंद करने के आदेश दिए गए हैं और संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है। यह कदम प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने और शहर के निवासियों की सेहत की रक्षा के लिए उठाए गए हैं।






पाठकों की राय