Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

स्कूल बस और ओवरलोडिंग वाहनों पर होगी कार्रवाई

सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई।
सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई।

अमर सैनी

नोएडा। सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। इसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जनपद में ब्लैक स्पॉट की संख्या को कम करने की दिशा में कार्ययोजना बनाते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यालयों में अनफिट स्कूल वाहन सड़क पर न उतरने पाए और ओवरलोडिंग वाहनों पर लगाम लगाई जाए।गौतमबुद्ध नगर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर शत-प्रतिशत अंकुश लगाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई।

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि जन सामान्य को यातायात नियमों का अधिक से अधिक पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। सड़क सुरक्षा को समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी गंभीरता से लेते हुए आपसी सामंजस्य स्थापित कर निरंतर अपनी-अपनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालक शत-प्रतिशत यातायात नियमों का पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और तीनों अथॉरिटी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी बस, ऑटो एवं टैक्सी स्टैंड के निर्माण के लिए गंभीरता के साथ कार्रवाई करते हुए स्थलों को चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अवैध स्टैंड, अतिक्रमण पर अंकुश लगाया जा सके।उन्होंने परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को कहा कि नियमित रूप से अभियान चलाकर अवैध स्टैंड, अवैध पार्किंग, ओवरस्पीड, ओवरलोड वाहन एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। जनपद के ब्लैक स्पॉट को लेकर प्रभावी कार्रवाई करें। जनपद में बनाए गए अवैध कट, 29 एक्सीडेंट ब्लैक स्पॉट को सुधार करें। डीएम के मुताबिक विद्यालय वाहनों की फिटनेस जांच, चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण और पुलिस से चरित्र का सत्यापन अवश्य कराएं।उन्होंने जनपद के समस्त विद्यालयों में गाड़ियों की फिटनेस जांच अवश्य कराने को भी कहा। उन्होंने प्राधिकरणों एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि जनपद में बारिश के कारण खराब सड़कों की मरम्मत जल्द कराए जाएं। मार्गों में घूमने वाले आवारा पशुओं पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। परिवहन विभाग को अनधिकृत वाहनों को बंद करने के लिए डंपिंग यार्ड निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *