दो सगी बहनों ने पति व 5 अन्य के खिलाफ दर्ज कराया केस

0
2
दो सगी बहनों ने पति व 5 अन्य के खिलाफ दर्ज कराया केस
थाना दनकौर क्षेत्र के मोहम्मदपुर गुर्ज गुड़ गांव निवासी दो सगी बहनों अंजू व नीलम ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया

अमर सैनी

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र के मोहम्मदपुर गुर्ज गुड़ गांव निवासी दो सगी बहनों अंजू व नीलम ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित बहनों की शिकायत पर गुरुवार को पांच ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
अंजू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि करीब चार साल पहले उसकी बहन नीलम की शादी फरीदाबाद निवासी उसके दो सगे भाइयों मोहित व राहुल के साथ हुई थी। पीड़िता का कहना है कि शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले खुश नहीं थे। दहेज में अतिरिक्त नकदी व कार की मांग को लेकर ससुराल वाले दोनों बहनों के साथ मारपीट करते थे। एक साल पहले ससुराल वालों ने दोनों बहनों के साथ मारपीट कर मायके छोड़ दिया था, तब से दोनों बहनें अपने मायके में रह रही हैं। आरोप है कि तब से आरोपी उन्हें अपने साथ नहीं ले जा रहे हैं। इससे आहत होकर दोनों बहनों ने थाने पहुंचकर आरोपी पति मोहित, राहुल, सास वतन, ननद सरिता और देवर सत्यवीर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही जांच कर आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here