Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

कार पार्किंग विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

कार पार्किंग विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की राइस सोसायटी में कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की राइस सोसायटी में कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
सोसायटी के जी-2 टावर में मुकेश भारद्वाज अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी कार सोसायटी की पार्किंग में खड़ी थी। सोसायटी निवासी नितिन चौधरी अपनी कार लेकर वहां आए। आरोप है कि आसपास खाली जगह होने के बावजूद आरोपी मुकेश भारद्वाज से वहां से कार हटाने को कहने लगे। पीड़ित ने जब उनसे दूसरी जगह कार पार्क करने को कहा तो वह भड़क गए। थोड़ी ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। पीड़ित ने आरोपी पर अपनी पत्नी के साथ बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिनों पहले सोसायटी में कुछ लोगों ने अनाधिकृत तरीके से मंदिर का निर्माण कराया था, जिसकी शिकायत उन्होंने प्राधिकरण से की थी। प्राधिकरण की टीम ने आकर मंदिर का निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही मंदिर का ढांचा भी गिरा दिया। पीड़ित का आरोप है कि तभी से सोसायटी के कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। बिसरख थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *