दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा को जगमगाने की मुहिम

ग्रेटर नोएडा। रोशनी के पर्व दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा को जगमगाने की मुहिम प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने शहर की सड़कों को रोशन कराने की जिम्मेदारी एसीईओ प्रेरणा सिंह को दी है। प्रेरणा सिंह विगत दो दिनों से रात में स्ट्रीट लाइटों का जायजा लेने के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूम रही हैं। उनके जाने का असर भी दिखने लगा है। उनके भ्रमण के बाद उन जगहों पर अधिकतर स्ट्रीट लाइटें जलने लगी हैं।
एसीईओ प्रेरणा सिंह ने मंगलवार को अंधेरा होने के बाद औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक थ्री का जायजा लिया। उस दौरान आधे से अधिक स्ट्रीट लाइटें बंद मिलीं, जिस पर उन्होंने प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी की टीम और स्ट्रीट लाइटों को काम देख रही सूर्या कंपनी के प्रतिनिधियों पर बहुत नाराज हुईं। उन्होंने सेक्टर में 24 घंटे के अंदर बंद स्ट्रीट लाइटों को जलाने के निर्देश देते हुए लापरवाही करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। एसीईओ ने बुधवार को फिर सेक्टर ईकोटेक थ्री का जायजा लिया। उस दौरान अधिकतर लाइटें जलतीं मिलीं। एसीईओ ने इसके बाद एक मूर्ति गोलचक्कर, चार मूर्ति गोलचक्कर, सेक्टर 16बी, सेक्टर एक, टेकजोन फोर आदि सेक्टरों का भी जायजा लिया। इन सभी जगहों पर स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसीईओ के भ्रमण के दौरान ओएसडी अभिषेक पाठक, विद्युत अभियांत्रिकी के वरिष्ठ प्रबंधक अनोज आनंद, प्रबंधक निखिल गुप्ता और सहायक प्रबंधक मनोज कुमार भी मौजूद रहे। एसीईओ के निर्देश पर विद्युत अभियांत्रिकी की टीम ने ईटा वन, ओमीक्रान 2 व 3 में भी स्ट्रीट लाइटों का जायजा लिया।
एसीईओ प्रेरणा सिंह ने विद्युत अभियांत्रिकी विभाग को अभियान चलाकर जायजा लेने और स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

ऐसे करें संपर्क

स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतों के लिए 7982300721 और हेल्पलाइन नंबर-18008332314 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर पर जाकर जीएनआईडीए स्ट्रीट लाइट ऐप को भी डाउनलोड कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img