Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नोएडा में सीएम के साथ उपराष्ट्रपति ने इंटरनेशनल ट्रेड शो का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया

अमर सैनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने यूपी के उद्यमियों को अपने प्रोजैक्ट को पेश करने का अवसर दिया। सीएम योगी ने नोएडा एयरपोर्ट का भी जिक्र कर कहा कि देश का सबसे बड़ा नोएडा एयरपोर्ट जनपद जेवर में बनकर तैयार हो रहा है, जिसे इस साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

5 दिवसीय कार्यक्रम को उंचाई तक पहुंचाने के लिए सीएम योगी ने सबका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन उपराष्ट्रपति के हाथों संपन्न हुआ है, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। अगले पांच दिनों तक यहां पर G2G, G2B जैसे अनेकों कार्यक्रम होंगे जो उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और सामाजिक विभिन्नता को प्रदर्शित करेंगे। यूपी के उद्यमियों को अपने प्रोजैक्ट को पेश करने का अवसर प्राप्त होगा। उत्तर प्रदेश सर्वाधिक MSME यूनिट वाला राज्य है। 96 लाख यूनिट्स के साथ MSME, प्रदेश में कृषि के बाद सर्वाधिक रोजगार सृजन करने वाला क्षेत्र है। आज उत्तर प्रदेश केवल MSME के लिए नहीं बल्कि बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए भी जाना जाता है।

नोएडा एयरपोर्ट का किया जिक्र
सीएम योगी ने कहा कि मौजूदा समय में हमारे पास 7 एक्सप्रेसवे है और 6 पर हम कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में 11 एयरपोर्ट कार्यरत हैं और 10 पर काम चल रहा है। इसमें 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वर्तमान में क्रियाशील हैं। देश का सबसे बड़ा नोएडा एयरपोर्ट जनपद जेवर में बनकर तैयार हो रहा है, जिसे इस साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गंगा एक्सप्रेसवे भी महाकुभं 2025 से बनाकर तैयार हो जाएगा।

900 स्टार्टअप कंपनियां लेंगी भाग
इवेंट 5 दिनों तक यानी 29 सितंबर तक चलेगा। यूपी में बिजनेस को प्रमोट करना ट्रेड शो का लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में करीब 2,500 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें गौतमबुद्ध नगर के 175 स्टॉल शामिल हैं। इस शो में 900 स्टार्टअप कंपनियां भी भाग ले रही हैं, जिन्हें योगी सरकार ने प्रगति का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। इस ट्रेड शो में लगभग 4 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है, जो इसे एक बड़ा व्यावसायिक और सांस्कृतिक उत्सव बना देगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *