Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Delhi CM: आतिशी ने संभाला दिल्ली सीएम पद का कार्यभार, बगल में रखी केजरीवाल की कुर्सी

आतिशी ने संभाला दिल्ली सीएम पद का कार्यभार, बगल में रखी केजरीवाल की कुर्सी

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने अपना कार्यभार संभाल लिया। हालांकि, सीएम दफ्तर में आतिशी ने वह कुर्सी खाली रखी है जिस पर कभी अरविंद केजरीवाल बैठते थे। आतिशी ने केजरीवाल की भगवान राम से तुलना करते हुए कहा है कि वह उसी तरह सरकार चलाएंगी जैसे भरत ने 14 सालों तक खड़ाऊं रखकर कामकाज चलाया था। उन्होंने खुद को भरत की तरह व्यथित भी बताया। आतिशी ने ‘केजरीवाल की कुर्सी’ के बगल में एक दूसरी कुर्सी लगाई है, जो आकार में भी कुछ छोटी है।

आतिशी ने कहा कि वह उसी तरह चार महीने तक सरकार चलाएंगी जैसे भरत ने भगवान राम का खड़ाऊं रखकर 14 सालों तक अयोध्या का शासन संभाला। आतिशी ने कहा, ‘आज मैंने दिल्ली की मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली है। आज मेरे मन की वही व्यथा है जो भरत जी की थी, जब भगवान श्रीराम 14 वर्षों के लिए अयोध्या से वनवास के लिए गए थे और भरत जी को अयोध्या का शासन संभालना पड़ा। जिस तरह भरत जी ने 14 सालों तक भगवान श्रीराम की खड़ाऊं रखकर अयोध्या का शासन संभालना उसी तरह आने वाले चार महीनों तक मैं दिल्ली की सरकार चलाऊंगी।’

केजरीवाल के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री बनीं आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने भगवान राम की तरह मर्यादा और नैतिकता की मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा, ‘भगवान राम ने अपने पिता के एक वचन को निभाने के लिए 14 साल का वनवास स्वीकार किया इसलिए हम उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहते हैं। उनकी जिंदगी हम सबके लिए मर्यादा और नैतिकता की मिसाल है। उसी तरह केजरीवाल ने देश की राजनीति में मर्यादा और नैतिकता की मिसाल कायम की है।’

आतिशी ने कहा किभाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन पर झूठे मुकदमे लगाए, उनको गिरफ्तार किया, छह महीने तक जेल में रखा। जब केजरीवाल जी को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी तो उन्होंने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी दुर्भावना के तहत की गई। कोई और सीएम होता था कुर्सी पर बैठने में दो मिनट नहीं लगाता, लेकिन केजरीवाल जी ने कहा कि मैं तब तक इस कुर्सी पर नहीं बैठूंगा जब तक दिल्ली के लोग उनकी ईमानदारी पर भरोसा नहीं करते। उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी अरविंद केजरीवाल जी की है। मुझे पूरा भरोसा है फरवरी में 4 महीने में चुनाव है, दिल्ली के लोग अपने प्यार और आशीर्वाद के साथ मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएंगे। आतिशी ने कहा कि केजरीवाल की कुर्सी उनका इंतजार करती रहेगी और तब तक इसी तरह उस कमरे में खाली रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *