Noida Crime: नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

बीती शाम नोएडा के थाना सेक्टर 39 पुलिस की एक इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस पुलिस मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित था। इस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज था। फिलहाल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। दरअसल थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अन्तर्गत जीआईपी कट एक्सप्रेस-वे के पास पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर गैंगस्टर एक्ट में वांटेड और इनामी अपराधी की तलाश के लिए चैकिंग की जा रही थी।

तभी दिल्ली की तरफ से एक सफेद रंग की स्कूटी सवार व्यक्ति आता हुई दिखाई दिया। जिसे रोकने का इशारा किया गया, तो वह नहीं रुका और तेजी से एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर स्कूटी सवार बदमाश मुड़कर बोटेनिकल गार्डन ग्रीन बेल्ट में घुस गया। जल्दबाजी में स्कूटी के फिसल जाने के कारण गिर गया। उसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान अजय उर्फ रामनिवास निवासी पांच किला उत्तराखण्ड, पार्ट सैकेन्ड नत्थू पुरा, बुराडी दिल्ली के रूप में हुई है। जो थाना सेक्टर-39 से गैंगस्टर एक्ट में वांछित है। जिस पर 25,000 का इनाम घोषित है। आरोपी व इसके गैंग के सदस्य घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त दिल्ली से चोरी एक सफेद रंग की स्कूटी बरामद हुई है। फिलहाल बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा जा रही है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img