Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Greater Noida Mahapanchayat: ग्रेटर नोएडा में किसानों की महापंचायत, ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर प्राधिकरण पहुंचे सैकड़ों किसान

Greater Noida Mahapanchayat
Greater Noida Mahapanchayat: ग्रेटर नोएडा में किसानों की महापंचायत, ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर प्राधिकरण पहुंचे सैकड़ों किसान

Greater Noida Mahapanchayat: ग्रेटर नोएडा में किसानों की महापंचायत, ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर प्राधिकरण पहुंचे सैकड़ों किसान

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों ने आज एक बार फिर हल्ला बोला। ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर सैकड़ों किसान प्राधिकरण पहुंचे। यहां एक महापंचायत करते हुए प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के नेतृत्व में किसानों का यह धरना पिछले 100 दिनों से चल रहा है। आगे की रणनीति तैयार करने के लिए आज महापंचायत की गई। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर पिछले 109 दिनों से किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। आज धरना स्थल पर ही किसानों के द्वारा एक महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर और ट्रॉली पर सवार होकर प्राधिकरण पहुंचे और उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप मालिक भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। लेकिन यहां के अधिकारी किसानों की मांगों पर अभी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी हम प्राधिकरण के बाहर धरना दे रहे हैं। लेकिन प्राधिकरण हमारी मांगों को नहीं मानेगा तो अगली बार प्राधिकरण के अंदर घुसकर ही धरना प्रदर्शन करेंगे। किसानों के द्वारा 64 परसेंट बढ़ा हुआ मुआवजा, प्लॉट आबादी निस्तारण, स्थानीय युवाओं की रोजगार, 10 % जमीन सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा, उनका धरना लगातार जारी रहेगा। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *