नवीन्द्र झा की हत्या की योजना उसके पुराने परिचित नीरज गुप्ता ने रची, तीन गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा।सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन के पास 15 सितंबर को हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक नवीन्द्र झा की हत्या की योजना उसके पुराने परिचित नीरज गुप्ता ने रची थी। पूछताछ में आरोपी नीरज ने खुलासा किया कि मृतक के साथ उसका संपत्ति और पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

नीरज ने हत्या को अंजाम देने के लिए रामवीर और बृजपाल नामक दो शूटरों से 5 लाख रुपये में सौदा किया। दोनों शूटरों को हत्या से पहले ही 3 लाख रुपये रूप में दे दिए गए थे। योजना के अनुसार नीरज ने उन्हें एक स्कूटी भी उपलब्ध कराई, जिसकी हेडलाइट को पहचान के लिए नीले रंग में रंग दिया गया था।
घटना वाले दिन (15 सितंबर) नीरज ने नवीन्द्र झा को सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन के पास बातचीत के बहाने बुलाया। जैसे ही नवीन्द्र झा वहां पहुंचे। रामवीर ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से नवीन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी रामवीर और बृजपाल घटनास्थल से स्कूटी पर फरार हो गए। इससे पहले दोनों शूटरों ने हत्या की योजना को अंतिम रूप देने के लिए नोएडा के होटल पैराडाइज में ठहराव किया था। पुलिस अब होटल से संबंधित जानकारी जुटा रही है, जिससे पूरे मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

गिरफ्तारी और पुरस्कार की घोषणा
मुख्य आरोपी नीरज गुप्ता और उसके साथियों के खिलाफ पहले से ही गिरफ्तारी वारंट जारी था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की थी। घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों और गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने एलजी चौक, नॉलेज पार्क के पास से दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img