Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासन

Delhi Crime: आनंद विहार के पुलिस ने दो शातिर स्नैचरों को किया गिरफ्तार, दो स्कूटी बरामद

Delhi Crime
Delhi Crime आनंद विहार के पुलिस ने दो शातिर स्नैचरों को किया गिरफ्तार, दो स्कूटी बरामद Top Story

Delhi Crime: आनंद विहार के पुलिस ने दो शातिर स्नैचरों को किया गिरफ्तार, दो स्कूटी बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिला थाना आनंद विहार के पुलिस द्वारा दो शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से एक सोने की मंगलसूत्र दो मोटरसाइकिल और दो स्कूटी बरामद की गई। शाहदरा जिले के पुलिस उपयुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शास्त्री पार्क निवासी परवेज उर्फ ​​दाउद और इमरान उर्फ ​​सोनू के रूप में हुई है। डीसीपी ने बताया कि 19 अगस्त 2024 को रात लगभग 11.15 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोने की चेन छीनने के संबंध में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई कि केटीएम बाइक पर 2 व्यक्ति थे और उन्होंने सोने की चेन छीन ली, जब वह होटल लीला एंबियंस के बाहर टहल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए, तुरंत थाना आनंद विहार के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू की गई।

एसएचओ मनीष कुमार आनंद विहार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल और आरोपियों द्वारा अपनाए गए रास्तों के 175 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया। इस बीच उन्होंने आनंद विहार, कृष्णा नगर, शाहदरा, कश्मीरी गेट, लक्ष्मी नगर, सिविल लाइंस, आईटीओ, गीता कॉलोनी आदि इलाकों में कई झपटमारी की उन्हें केटीएम, पल्सर और स्कूटी के साथ अलग-अलग इलाकों में स्नैचिंग करते देखा गया था। इसके बाद इन मोटरसाइकिलों के रूट का पीछा किया गया और संदिग्धों का हुलिया गुप्त मुखबिर को दिखाया गया और संदिग्ध की पहचान की गई। लगातार प्रयासों के बाद, टीम आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिलों का पता लगा।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगातार जाल बिछाया। उसके बाद आरोपियों के बारे में सुराग पाने के लिए गुप्त मुखबिरों को लगाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर,पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए सीबीडी ग्राउंड में पिकेट चेकिंग लगाई।आरोपी केटीएम मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए और पुलिस पिकेट को देखकर उन्होंने यू टर्न लेने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपी इमरान के तलाशी लेने पर उसके जेब से एक देसी कट्टा,दो जिंदा कारतूस और एक सोने का मंगल सूत्र बरामद हुआ। आरोपी परवेज के खिलाफ पहले 32 मामले दर्ज हैं, जबकि आरोपी इमरान के खिलाफ पहले 25 मामले दर्ज हैं।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *