Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Development: ग्राम गढ़ी चौखंडी की गलियों को मिलेगी नई पहचान, नोएडा प्राधिकरण ने शुरू कराया सीसी सड़क निर्माणLegal Literacy Clubs: गौतमबुद्धनगर के स्कूलों में बनेंगे विधि साक्षरता क्लब, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगी कानूनी अधिकारों की जानकारीEVM VVPAT Warehouse Inspection: डीएम मेधा रूपम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण, सभी सीसीटीवी कैमरे चालू मिलेGST Business Issues: नोएडा में आईबीए ने जीएसटी आयुक्त के सामने उठाईं कारोबारियों की समस्याएं, पंजीयन और रिफंड प्रक्रिया सरल बनाने की मांगPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी का आरोप, पांच कर्मचारी निलंबित और 18 शिकायतों पर FIRNoida Jewellery Theft: बीमार महिला की देखभाल के लिए रखी अटेंडेंट पर चोरी का आरोप, पुलिस ने जेवरात और सामान के साथ किया गिरफ्तारDiwali Bonus Fake News: सुप्रीम कोर्ट के नाम पर 5100 रुपये बोनस का फर्जी संदेश वायरल, नोएडा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमाNoida Dog Attack: ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पालतू पग डॉग की मौत पर विवाद, निवासियों ने निकाला कैंडल मार्च

गौतमबुद्ध नगर में भाजपा से जुड़ेंगे लाखों लोग, प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

यूपी के लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री और गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने गुरुवार को नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैलाश ऑडिटोरियम में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।
यूपी के लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री और गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने गुरुवार को नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैलाश ऑडिटोरियम में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। यूपी के लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री और गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने गुरुवार को नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैलाश ऑडिटोरियम में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान की शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे पहले सदस्यता ग्रहण कराकर की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारंभ किए जाने के दिन से लेकर अगले दिन शाम तक अकेले उत्तर प्रदेश में 10 लाख लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बताया कि इस सदस्यता अभियान में भाजपा का लक्ष्य 10 करोड़ से अधिक लोगों को सदस्य बनाना है।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास सभी धर्मों और जातियों के लोगों के बीच जाकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाने के लिए प्रेरित करना है। बृजेश सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में करीब 2700 बूथ हैं। गौतमबुद्ध नगर में आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के डॉक्टर, शिक्षक, प्रोफेशनल आदि से संपर्क कर उन्हें भी सदस्यता दिलाई जाएगी। पत्रकार वार्ता में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना है, क्योंकि भाजपा अब विश्व में सबसे अधिक सदस्य बनाने वाली पार्टी बन गई है। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री और गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा है कि इस बार गौतमबुद्ध नगर के भाजपा कार्यकर्ता भी सदस्यता अभियान में कीर्तिमान बनाएं। जिस तरह से उन्होंने लोकसभा में जीत का कीर्तिमान बनाया है, उसी तरह मुझे पूरा विश्वास है कि यहां के कार्यकर्ता भी सदस्यता अभियान में उत्तर प्रदेश में कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस दौरान भाजपा नेत्री कांता कर्दम, प्रमोद गुप्ता, जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी, भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, महामंत्री व सदस्यता अभियान प्रभारी उमेश त्यागी, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *