Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

डॉ. बलजीत कौर द्वारा राज्य में अनुसूचित जातियों के बैकलॉग को प्राथमिकता के आधार पर भरने के आदेश

डॉ. बलजीत कौर
डॉ. बलजीत कौर द्वारा राज्य में अनुसूचित जातियों के बैकलॉग को प्राथमिकता के आधार पर भरने के आदेश

डॉ. बलजीत कौर द्वारा राज्य में अनुसूचित जातियों के बैकलॉग को प्राथमिकता के आधार पर भरने के आदेश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध

रिपोर्ट: कोमल रमोला
चंडीगढ़, 5 सितंबर

सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों को आदेश जारी किए हैं कि अनुसूचित जातियों से संबंधित बैकलॉग के पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि उनके ध्यान में आया है कि पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में अनुसूचित जातियों से संबंधित पद खाली पड़े हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के सभी विभागों को अनुसूचित जातियों के पदों के बैकलॉग को तुरंत भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है और हाशिए पर पड़े समुदायों, खासकर अनुसूचित जातियों को सरकारी नौकरियों में शामिल करना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष मुख्य सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिवों से इस निर्देश को तेजी से लागू करने के लिए व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने को कहा है।
————–

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *