Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

रेस्टोरेंट सरपंच बाग में परोसी जा रही थी शराब, आबकारी टीम ने किया बेनकाब

सेक्टर-142 स्थित सरपंच बाग रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। रविवार देर रात आबकारी टीम ने छापा माराकर इसका पर्दाफाश किया है।
रेस्टोरेंट सरपंच बाग में परोसी जा रही थी शराब, आबकारी टीम ने किया बेनकाब

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-142 स्थित सरपंच बाग रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। रविवार देर रात आबकारी टीम ने छापा माराकर इसका पर्दाफाश किया है। टीम ने मौके पर से तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक आबकारी टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-142 स्थित सरपंच बाग रेस्टोरेंट में अवैध शराब परोसी जा रही है। जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने छापेमारी कर बार चला रहे और अवैध रूप से शराब परोसने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों की पहचान राजीव कुमार पुत्र सूर्यपाल यादव, देव सिंह राणा पुत्र अतर सिंह राणा और संजय पुत्र कल्लू सिंह के रूप में हुई है।आबकारी टीम ने रेस्टोरेंट की पूरी तलाशी ली, जिसमें ग्लेनफिट्ज ब्रांड की कुल 3 बोतलें, जिनमें 2 भरी और 1 खुली बोतल, मैजिक मूवमेंट ब्रांड की कुल 1 खुली बोतल, रेड लेबल ब्रांड की कुल 1 खुली बोतल, एब्सोल्यूट वोडका ब्रांड की कुल 1 खुली बोतल, ब्लैक डॉग ब्रांड की कुल 1 खुली बोतल बरामद हुई। ये सभी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुमत हैं। इसके साथ ही बीयर (कैन) में कोल्सबर्ग के 500 एमएल के 37 कैन, किंगफिशर अल्ट्रा के 500 एमएल के 40 कैन, बडवाइजर प्रीमियम के 500 एमएल के 72 कैन तथा बडवाइजर मैग्नम के 500 एमएल के 45 कैन बरामद किए गए।

पुलिस ने भेजा जेल
बीयर (पिंट) में 330 एमएल कोरोना के 10 पिंट तथा 330 एमएल बडवाइजर स्ट्रांग के 20 पिंट, जो सभी उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए अनुमन्य हैं, जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 142 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *