Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Yamuna Mahasangam 2026: नोएडा में पहली बार होगा श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तटHimachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी क्रीमी लेयर आरक्षण लागू करने के विरोध मे बुलंदशहर व हापुड़ में प्रदर्शन

-राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
-बीएसपी, आजाद समाज पार्टी व दलित संगठनों ने भारत बंद का किया समर्थन

Avnish Tyagi
बुलंदशहर/हापुड़ । सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी आरक्षण क्रीमी लेयर लागू करने के विरोध में बुधवार को बुलंदशहर और हापुड़ में जोरदार प्रदर्शन हुए।भारत बंद का समर्थन करते हुए बीएसपी, आजाद समाज पार्टी व दलित संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए । हालांकि नगर व क्षेत्र की सभी दुकानें और बाजार खुले रहे। भारत बंद के आह्वान पर दिन निकलते ही हापुड़ में मूर्ति चौराहे पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। हाथों में नीले रंग के झंडों के साथ स्लोगन और नारे लिखीं तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रदर्शन कर रहे राजनीतिक पार्टियों और दलित संगठनों के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन डीएम प्रेरणा शर्मा को सौंपा। बुलंदशहर में भी प्रदर्शन हुए। लेकिन भारत बंद का कोई असर नहीं दिखाई दिया। रोजाना की तरह बाजारों में दुकान खुली रहीं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *