Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने पकड़े 3 चोर, कंपनी से चुराया था 2 किलो सोना, 788.83 ग्राम बरामद

नोएडा पुलिस ने पकड़े 3 चोर, कंपनी से चुराया था 2 किलो सोना, 788.83 ग्राम बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा की फेज-2 पुलिस ने तीन शातिर चोर को पकड़ा है। जिनके पास से फैक्ट्री से चोरी किया गया 788.83 ग्राम सोना बरामद किया गया। इसके अलावा 49 हजार रुपए भी मिले है। इनकी पहचान देवेंद्र , विनय और हरीश हुई है। इन तीनों को एनएसईजेड के तिराहे से गिरफ्तार किया गया। एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपी देवेंद्र फेज-2 के एनएसईजेड स्थित एक जुलरी बनाने वाली एक कंपनी में काम करता था। 9 अगस्त को कंपनी प्रबंधन की ओर से शिकायत दी गई कि उनके यहां से करीब 1950.620 ग्राम सोना 14 कैरट का चोरी हो गया है। देवेंद्र का फोन लगातार बंद आने के चलते कंपनी प्रबंधन ने उस पर शक जाहिर किया और मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस सेल को एक्टिव किया। जिसके बाद देवेंद्र और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार किया। एडीसीपी ने बताया कि हरीश का आपराधिक इतिहास भी मिला है। इन लोगों ने जो सोना चोरी किया उसे किसी जुलरी शॉप पर बेच दिया। पूछताछ के जरिए उसका पता किया जा रहा है। ये अब तक करीब 1162 ग्राम सोना बेच चुके है। इससे मिले पैसों को इन तीनों ने आपस में बांट लिया था। इनके पास से बरामद की गई 49 हजार रुपए की रकम भी इसी सोने को बेचकर मिली थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *