भारत

मंत्री के निजी सहायक को कार ने कुचला, पुलिस ने एक महीने बाद केस किया दर्ज

मंत्री के निजी सहायक को कार ने कुचला, पुलिस ने एक महीने बाद केस किया दर्ज

अमर सैनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश मंत्री के एक निजी सहायक को अज्ञात कार ने कुचल दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसका एक पैर और कुल्हे की हड्डी टूट गई। घटना के बाद घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के करीब एक महीने बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
मूल रूप से एटा जनपद निवासी अवतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई लोकेश सेक्टर-93 बी स्थित केपी मलिक के यहां रहता है। केपी मलिक उत्तर प्रदेश सरकार में फॉरेस्ट मिनिस्टर हैं। लोकेश 7 जुलाई को मिनिस्टर के घर से निकलकर सेक्टर 31 किसी काम से जा रहा था। जब वह सेक्टर-104 के नजदीक के पेट्रोल पंप के पास सर्विस रोड पर पहुंचा तो उसे अज्ञात कार टक्कर मारकर फरार हो गई। घटना में लोकेश के एक पैर और कुल्हे की हड्डी टूट गई। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button