दिल्ली के न्यू अशोक नगर में बदमाशों ने घर में घुसकर किया हमला, पूरी वारदात CCTV में क़ैद
रिपोर्ट: रवि डालमिया
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र मे 20 से 25 दबंगो ने 10 अगस्त के बीती रात लगभग 3 बजे मध्य रात्रि मे एक परिवार पर जानलेवा हमला किया और मौका देख कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार वालों का कहना है कि यह हमाला प्रॉपर्टी के लिए कराया गया है। जिनके ऊपर पहला हमला किया गया था। वही विमल कुमार ने कहना की हमला मुझपर और मेरे पूरे परिवार पर मेरे बड़े भाई ने कराया है। जिनका नाम राम विलाश है। इस पहले भी प्रॉपर्टी को लेकर मुझ पर हमला काराया गया था जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जिसके बाद फिर दूसरी बार मेरे और मेरे पूरे परिवार पर यह हमला किया गया है। इस हमले मे विमल कुमार अग्रवाल की पत्नी और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए है। वही पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है लेकिन विमल कुमार अग्रवाल का कहना की पुलिस अब भी इस घटना को गंभीरता से नहीं ले रही है पीड़ित परिवार को डर है की कही फिर से उनके ऊपर कोई जानलेवा हमला न हो जाए।






पाठकों की राय