Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

आबादी भूखंड पाकर जुनपत के किसानों के खिले चेहरे

-ग्रेनो प्राधिकरण ने 30 किसानों के बीच समान आकार के भूखंडों का हुआ ड्रॉ
-ग्रेनो प्राधिकरण ने 30 किसानों के बीच समान आकार के भूखंडों का हुआ ड्रॉ

अमर सैनी

नोएडा। लंबे अर्से से आबादी भूखंड पाने का जुनपत के किसानों का इंतजार मंगलवार को खत्म हो गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दादरी विधायक तेजपाल नागर व एमएलसी श्रीचंद शर्मा की मौजूदगी में समान आकार वाले किसान आबादी भूखंडों का ड्रा संपन्न करा दिया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर बनी समिति ने ड्रॉ की प्रक्रिया को संपन्न कराया। इस समिति के अध्यक्ष एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, समिति के सदस्य सुनील कुमार सिंह, ओएसडी हिमांशु वर्मा, एसडीएम व 6% आबादी विभाग के प्रभारी जितेंद्र गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, मैनेजर प्रमोद कुमार व अन्य अधिकारियों की टीम ने ड्रॉ संपन्न कराया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे ड्रॉ शुरू हुआ और लगभग एक घंटे चला। ड्रॉ प्रक्रिया की पारदर्शिता को मद्देनजर इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। विधायक तेजपाल नागर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ व अन्य अधिकारियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बहुत पारदर्शी प्रक्रिया को अपनाते हुए किसानों के लिए 6% आबादी भूखंडों का ड्रॉ संपन्न कराया गया है। उन्होंने सभी पात्र किसानों को आबादी भूखंड दिए जाने का आश्वासन दिया।ड्रॉ के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी भी ऑडिटोरियम में पहुंचे। प्राधिकरण के एसडीएम जितेंद्र गौतम ने बताया कि इन सभी 30 किसानों को आवंटन पत्र जल्द जारी कर दिए जाएंगे। उसके बाद इन किसानों को तय समय सीमा में लीज डीड की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। जुनपत के ही कुछ एकल आकार वाले भूखंड भी किसानों को शीघ्र आवंटित किए जाने हैं, इसकी भी प्रक्रिया चल रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा है कि जुनपत की तरह ही अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी आबादी के भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए प्राधिकरण के सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *