Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सावन मास की शुरुआत सोमवार से मंदिरों में उमड़ेगी भीड़

गौतमबुद्ध नगर में सावन के पहले सोमवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी।
गौतमबुद्ध नगर में सावन के पहले सोमवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी।

अमर सैनी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में सावन के पहले सोमवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इस दौरान सभी मंदिरों के बाहर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। रविवार देर रात तक मंदिर कमेटियां व्यवस्थाओं में जुटी रहीं। सनातन धर्म मंदिर के आचार्य वीरेंद्र नंद ने बताया कि हर सोमवार को सिर्फ छह जोड़ों को ही रुद्राभिषेक कराया जाता है। इसका समय रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। वहीं, लाल मंदिर के पुजारी विनोद शास्त्री ने बताया कि सावन के पहले सोमवार के लिए रुद्राभिषेक की बुकिंग एक माह पहले ही हो गई है। उन्होंने बताया कि सावन में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है, इसलिए लोग इसकी बुकिंग पहले ही करा लेते हैं। देर शाम से ही सज गईं दुकानें

सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-2 स्थित लाल मंदिर, सेक्टर-44 स्थित शिव शक्ति मंदिर, सेक्टर-24 स्थित शिव दुर्गा मंदिर, सेक्टर-100 स्थित वोडा महादेव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। वहीं, ग्रेटर नोएडा, रबूपुरा, दादरी, जेवर, दनकौर स्थित मंदिरों को सजाया गया है। सुबह चार बजे से जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। मंदिर प्रबंधन व पुलिस ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। रबूपुरा क्षेत्र के भाईपुर ब्राह्मण गांव के पास स्थित शिव मंदिर नानकेश्वर में दिल्ली एनसीआर से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। सनातन धर्म मंदिर के पंडित वीरेंद्र नंदा ने बताया कि सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाता है। लाल मंदिर के पुजारी विनोद शास्त्री ने बताया कि मंदिर में सुबह चार बजे से रुद्राभिषेक शुरू हो जाएगा। आम श्रद्धालु भी सुबह से ही पूजा-अर्चना कर सकेंगे। सेक्टर-100 स्थित वोडा महादेव मंदिर के महंत जयराम भारती ने बताया कि मंदिर में सावन के सोमवार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सावन के सोमवार के लिए मंदिरों के बाहर दुकानदारों ने रविवार देर शाम से ही पूजा सामग्री की दुकानें सजा लीं। दुकानों पर बेलपत्र, माला, धतूरा, बेल फल, धूप, गंगाजल, दीपक व अन्य पूजा सामग्री उपलब्ध है। सेक्टर-2 लाल मंदिर में पूजा सामग्री की दुकान सजाने वाले सुनील कुमार ने बताया कि पूरे साल भक्तों के साथ हम भी सावन का इंतजार करते हैं।

72 साल बाद सावन मास की शुरुआत सोमवार से
इस बार श्रावण मास में पांच सोमवार पड़ेंगे। सावन मास की शुरुआत 22 जुलाई सोमवार से हो रही है। वहीं, श्रावण मास का समापन भी 19 अगस्त सोमवार को होगा। ऐसे में इस साल सावन मास 29 दिनों का होगा। पंडित सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि इस बार 72 साल बाद सावन मास की शुरुआत सोमवार से बेहद शुभ योग संयोगों के साथ हो रही है। सावन मास की शुरुआत में कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। जिनमें प्रीति योग, आयुष्मान योग, नवम पंचम योग, शश राजयोग, सर्वार्थ सिद्ध योग आदि प्रमुख हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *