Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

युवाओं को मानसिक व शारीरिक दृष्टि से हष्ट-पुष्ट बनाने में राहगीरी है कारगर-मुख्यमंत्री नायब सैनी

युवाओं को मानसिक व शारीरिक दृष्टि से हष्ट-पुष्ट बनाने में राहगीरी है कारगर-मुख्यमंत्री नायब सैनी
युवाओं को मानसिक व शारीरिक दृष्टि से हष्ट-पुष्ट बनाने में राहगीरी है कारगर-मुख्यमंत्री नायब सैनी

युवाओं को मानसिक व शारीरिक दृष्टि से हष्ट-पुष्ट बनाने में राहगीरी है कारगर-मुख्यमंत्री नायब सैनी

मानसून के दौरान चल रहे वन महोत्सव में मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाकर सभी को पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का दिया संदेश

राहगीरी कार्यक्रम में युवाओं द्वारा साइकिलिंग कर स्वस्थ रहने व नशे से दूर रहने का है अच्छा माध्यम-मुख्यमंत्री

रिपोर्ट : कोमल रमोला

चंडीगढ़, 14 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राहगीरी जैसे कार्यक्रम लोगों में एकता और प्रेम की भावना को जागृत करने के साथ-साथ युवाओं को मानसिक व शारीरिक दृष्टि से हष्ट-पुष्ट बनाने में भी कारगर होते हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत आज हर्बल पार्क अम्बाला शहर के नजदीक आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले लोक निर्माण विश्राम गृह अम्बाला शहर के पास मुख्यमंत्री ने स्वयं साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश भी दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वन, पर्यावरण व वन्य प्राणी विभाग द्वारा वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संदेश भी दिया और उन्होंने स्वयं एक पौधा भी लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ अम्बा की पवित्र धरा अम्बाला की इस भूमि पर राहगीरी कार्यक्रम में पहुंचने पर मैं अपना सौभाग्य मानता हूं और सभी को कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम में युवाओं द्वारा साइकिलिंग कर स्वस्थ रहने व नशे से दूर रहने का अच्छा संदेश है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने करनाल से 13 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम के अभियान की शुरुआत की थी और इसी कड़ी में आज अंबाला में पौधारोपण किया। यह अभियान मानसून के दौरान सभी शिक्षण संस्थानों, सामाजिक-धार्मिक संगठनों व सरकारी विभागों द्वारा चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वातावरण को स्वच्छ रखने व तापमान के संतुलन को बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए और पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करें। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा पांच हजार से अधिक फलदार व छायादार पौधे भी वितरित किए गए।

डेढ़ करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए गए

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षो में प्रदेश में करोड़ों पौधे लगाने का काम किया गया है और इस वर्ष अभी तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं। एग्रो फोरेस्टी के माध्यम से भी किसानों के खेतों में पौधे लगवाए गए हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने बच्चे के जन्म दिवस, सालगिरह व अन्य सामाजिक महोत्सव के दौरान भी एक पेड़ लगाकर इस समारोह को यादगार बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि 8 जून 1857 को स्वतंत्रता आंदोलन की पहली चिंगारी अंबाला की धरती से उठी थी और इस आंदोलन में मातृभूमि की रक्षा करने वाले शहीदों को में नमन करता हूं।

मुख्यमंत्री ने वॉलीबॉल मैच खेल कर युवाओं का बढ़ाया हौसला

राहगीरी कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की शारीरिक गतिविधियों से संबंधित 23 एक्टिविटी जिसमें खेल जैसे रस्साकस्सी, कबड्डी, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, मलखम, नुक्कड़ नाटक और वालीबॉल करवाए गए, जिन्हें देख लोग रोमांचित हो गए। मुख्यमंत्री ने वालीबाल मैच भी खेला और युवा खिलाडिय़ों में जोश भी भरा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खेल जगत में बेहतर उपलब्धि हासिल करने वाले अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक खिलाड़ी योगेश्वर सिंह व अन्तर्राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी सुरेन्द्र सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया।

इस मौके पर परिवहन, महिला बाल विकास राज्य मंत्री असीम गोयल व जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका यहां पहुंचने पर भव्य अभिनंदन भी किया। इसके साथ ही जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड साइकिल व व्हीलचेयर वितरित की गई।

मुख्यमंत्री ने स्टाल पर बंधवाई राखी

राहगीरी कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभाग तथा संस्थाओं द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जिनका मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अवलोकन किया और प्रदर्शित किए गए सामानों की सराहना की व कुछ सामान भी खरीदा। मुख्यमंत्री ने राखी भी बंधवाई। इस दौरान हरियाणवी, पंजाबी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की उम्दा प्रस्तुति रही, जिसका सभी ने आनंद उठाया।

इस मौके पर मंडलायुक्त गीता भारती, सीएम के ओएसडी एवं डीआईजी पुलिस विभाग पंकज नैन, अंबाला की मेयर श्रीमति शक्ति रानी, उपायुक्त डॉ0 शालीन, नगर निगम कमिश्नर संगीता तेतरवाल, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरिया, व एसडीएम दर्शन कुमार के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *