Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सोसायटी में बिल्डर और एओए आमने-सामने, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

बिल्डर का साथ दे रही पुलिस
बिल्डर का साथ दे रही पुलिस

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित वेलेंसिया होम्स सोसायटी में बिल्डर और एओए जमकर बवाल हुआ है। बताया जा रहा है कि शनिवार को पुलिस ने मेंटेनेंस ऑफिस पर बिल्डर का कब्जा कराने की कोशिश की। पुलिस की इस कार्रवाई का एओए ने विरोध किया। जिसके बाद पुलिस मेंटेनेंस मैनेजर को हिरासत में लेकर थाने चली गई। कुछ देर बाद एओए समेत सोसायटी के निवासी भी थाने पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। हंगामा बढ़ता देख पुलिस के होश उड़ गए और उन्होंने आनन-फानन में शांतिभंग की कार्रवाई कर मेंटेनेंस मैनेजर को छोड़ दिया। वहीं, बिल्डर ने पुलिस पर एओए का साथ देने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक वेलेंसिया होम्स सोसायटी में एओए और बिल्डर के बीच विवाद चल रहा है। एओए ने बिल्डर से मेंटेनेंस की जिम्मेदारी ले ली है। वहीं, बिल्डर ने एओए की शिकायत डिप्टी रजिस्ट्रार से की। डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ ने एओए के अधिकार सीमित कर दिए और चुनाव कराने के आदेश दिए। इसके बाद से ही सोसायटी में विवाद चल रहा है। बिसरख कोतवाली पुलिस का कहना है कि डिप्टी रजिस्ट्रार ने एओए को भंग कर दिया है। उन्होंने नए सिरे से चुनाव कराने के आदेश दिए हैं, लेकिन चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। शिकायत पर मेंटेनेंस मैनेजर के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

बिल्डर का साथ दे रही पुलिस
एओए अध्यक्ष विनय कुमार का कहना है कि यूपी अपार्टमेंट एक्ट के तहत एओए को लेकर कोई विवाद है तो डिप्टी रजिस्ट्रार, प्राधिकरण और हाईकोर्ट उसका समाधान करेंगे, लेकिन पुलिस का हस्तक्षेप सामने नहीं आ रहा है। बिल्डर के इशारे पर कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि हैंडओवर के समय बिल्डर ने तोड़फोड़ की थी। निवासी एओए के साथ हैं।

बिल्डर ने एओए पर लगाए आरोप
बिल्डर ने एओए पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि 7 जुलाई को एओए ने 40-50 गुंडों के साथ मेंटेनेंस ऑफिस पर अवैध और अनैतिक तरीके से कब्जा कर लिया था। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में डीएम और पुलिस कमिश्नर को अवगत कराया गया। डीएम और पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद भी थाना प्रभारी ने कार्यालय हैंडओवर नहीं किया। पुलिस और एओए के सदस्यों के बीच मिलीभगत है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *