Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

दिल्ली पुलिस की मदद से कुख्यात कछुआ तस्कर हुआ गिरफ्तार, 3500 से लेकर 5000 रुपये में बेचता था एक कछुआ

दिल्ली पुलिस की मदद से कुख्यात कछुआ तस्कर हुआ गिरफ्तार, 3500 से लेकर 5000 रुपये में बेचता था एक कछुआ

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में कछुआ तस्करों का अड्डा बन रही है। तस्कर बंगाल, महाराष्ट्र व गुजरात से कछुए लाकर यहां बेच रहे हैं। सोमवार को पीपुल फार एनिमल्स संगठन ने दिल्ली पुलिस की मदद से एनसीआर के कुख्यात कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर निवासी भीम के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से ब्लैक टेरापिन, इंडियन रूपड़, लागर समेत कई प्रजातियों के सौ कछुए बरामद किए हैं। एक कछुए की कीमत 3500 से लेकर पांच हजार रुपये है। पीएफए के एनिमल वेलफेयर आफिसर गौरव गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रवि भटनागर व भीम एनसीआर में कछुओं की बड़े स्तर पर तस्करी कर रहे हैं। जबकि कछुओं को बेचना व खरीदना और उन्हें पालना गैर कानूनी है।

एक सप्ताह पहले उन्होंने फोन के जरिये नकली ग्राहक बताकर भीम से संपर्क किया और सौ कछुए खरीदने की इच्छा जाहिर की। रवि ने उनसे कहा कि वह कुछ ही दिनों में सौ कछुओं का इंतजाम कर देगा। कछुओं की प्रजाति के अनुसार उसने कीमत बता दी। उसने गौरव गुप्ता को फोन करके मंगलवार को कछुओं की डिलीवरी देने के लिए गीता कालाेनी फ्लाईओवर के पास बुलाया। इस बीच गौरव ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

थाना गीता कॉलोनी के एसएचओ सत्यवान लठवाल के नेतृत्व में एक टीम फ्लाईओवर के पास पहुंची। भीम तीन बोरियों में कछुए लेकर फ्लाईओवर के पास पहुंचा और गौरव गुप्ता को दिखाने लगा। तभी पुलिस ने तस्कर को दबोच लिया। उसके कब्जे से 100 कछुए बरामद की गई। आरोपित ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह और उसका साथी रवि कई राज्यों से कछुए लाते हैं और एनसीआर में बेचते हैं। यहां उन्हें कछुओं की कीमत अच्छी मिल जाती है। वह मांग के अनुसार कछुओं की डिलीवरी करते हैं। पुलिस इसका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *