Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

निधि आपके निकट कार्यक्रम में 90 फीसदी समस्याएं सुलझ रहीं

ऐसे में लोग सेक्टर 24 स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कार्यालय जाने की बजाए इसी कार्यक्रम में समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के निधि आपके निकट कार्यक्रम में 90 फीसदी समस्याओं का मौके पर समाधान हो रहा है

अमर सैनी

नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के निधि आपके निकट कार्यक्रम में 90 फीसदी समस्याओं का मौके पर समाधान हो रहा है। ऐसे में लोग सेक्टर 24 स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कार्यालय जाने की बजाए इसी कार्यक्रम में समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि महज 10 फीसदी समस्याएं जटिल होने के कारण उनका समाधान मौके पर नहीं हो पाताÜ।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से मिली जानकारी के अनुसार एक साल में लगभग 400 शिकायतें कार्यक्रम में पहुंचीं। हर महीने की 27 तारीख को निधि आपके निकट कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यदि 27 तारीख को शनिवार या रविवार है तो इसे अगले दिन आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम किसी कंपनी में आयोजित किया जाता है। इसमें पीएफ विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा कंपनी अधिकारी और उनके कर्मचारी मौजूद होते हैं। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयश पांडे ने कहा कि निधि आपके निकट कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक समस्याओं का मौके पर समाधान हेल्प डेस्क लगाकर की जा रही है। कार्यक्रम में लोगों को पेंशन पेमेंट ऑर्डर भी वितरित किए जाते हैं। जिन समस्याओं का मौके पर समाधान नहीं हो पाता, उनका हल तीन कार्य दिवसों में किया जाता है। उन्होंने कहा कि निधि आपके निकट कार्यक्रम के बावजूद कई खाता धारक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय में समस्या को लेकर पहुंचते हैं। यहां पर भी हेल्प डेस्क है, लेकिन लोग निधि आपके निकट कार्यक्रम में पहुंचें तो बेहतर है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *