Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएंLucknow : योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली

भाजपा नेता को पाकिस्तान से मिली धमकी, परिवार डरा-सहमा

भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी और उनके बेटे को पाकिस्तान नंबर से धमकी मिली है। इस मामले में भाजपा नेता की पत्नी पार्षद रेखा गोस्वामी ने थाना शालीमार गार्डन में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है
भाजपा नेता को पाकिस्तान से मिली धमकी, परिवार डरा-सहमा

अमर सैनी

गाजियाबाद। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी और उनके बेटे को पाकिस्तान नंबर से धमकी मिली है। इस मामले में भाजपा नेता की पत्नी पार्षद रेखा गोस्वामी ने थाना शालीमार गार्डन में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में पार्षद रेखा गोस्वामी ने बताया कि रविवार सुबह पौने बारह बजे उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाला उनके पति मान सिंह गोस्वामी और बेटे कुशाग्र के बारे में बात कर रहा था। कॉल करने वाले ने धमकी भरे लहजे में पिता-पुत्र को गंभीर परिणाम भुगतने को कहा। पार्षद का कहना है कि जिस नंबर से धमकी दी गई, वह पाकिस्तान का है। उन्होंने शालीमार गार्डन पुलिस को फोन नंबर का स्क्रीनशॉट भी दिया है। घटना के बाद से उनका परिवार डरा और सहमा हुआ है। न जाने कब क्या हो जाए।
इस संबंध में एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। नंबर ट्रेस कर जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *