अमर सैनी
नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक महिला के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है। जादू-टोना करने के शक में पहले महिला के सिर के बाल काटे। फिर उसे जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया। इस दौरान आरोपियों ने महिला की वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर कर दिया। इस मामले में महिला के पति ने थाना सूरजपुर में केस दर्ज कराया है।
मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले एक शख्स परिवार के साथ थाना सूरजपुर क्षेत्र के खेड़ी गांव में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ननुवा ठेकेदार भी परिवार के साथ रहता है। ननुवा की बेटी नेहा अक्सर बीमार रहती है। ननुवा और उसके परिवार वालों को शक था कि उसकी पत्नी ने नेहा पर जादू-टोना किया है, इसी वजह से वह बीमार रहती है। पीड़ित के मुताबिक 13 जून को ननुवा ठेकेदार और उसके परिवार वालों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उसके बाल काट दिए और पेशाब पिलाते हुए उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपियों ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
परिवार के खिलाफ केस दर्ज
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर ननुवा ठेकेदार, उसकी पत्नी पिंकी, बेटे मंदीप महतो और बेटी प्रीति के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।






पाठकों की राय