Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

प्राधिकरण पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सुविधाओं के लिए सौंपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के गांवों में बिजली, पानी, सड़क, सीवर, शमशान घाट सहित अन्य समस्याओं को लेकर सामाजिक संगठन करप्शन फ्री इंडिया संगठन के बैनरतले गामीणों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया
ग्रेटर नोएडा के गांवों में बिजली, पानी, सड़क, सीवर, शमशान घाट सहित अन्य समस्याओं को लेकर सामाजिक संगठन करप्शन फ्री इंडिया संगठन के बैनरतले गामीणों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के गांवों में बिजली, पानी, सड़क, सीवर, शमशान घाट सहित अन्य समस्याओं को लेकर सामाजिक संगठन करप्शन फ्री इंडिया संगठन के बैनरतले गामीणों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में भारी संक्ष्या में महिलाएं भी शामिल हुई। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन ओएसडी हिमांशु वर्मा को सौंपा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन के दौरान संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने कहा कि कहने को तो ग्रेटर नोएडा विश्व पटल पर अलग पहचान बनाए हुए है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं के नाम पर ढाक के तीन पात नजर आते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याओं का जमघट लगा हुआ है। जुनेदपुर, रोशनपुर, बरसात, डाढा, इमलिया, झालडा, तालडा, रोनी, रामपुर, खेरली, लडपुरा, चूहडपुर, मायचा तथा कनारसी आदि गांवों में नाली, सीवर, सड़क, शमशान घाट, तालाब ओवरफ्लो, ग्रीन बेल्ट, स्ट्रीट लाइट आदि की समस्याओं को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने प्राधिकरण पर हल्ला बोल प्रदर्शन कर एक ज्ञापन ओएसडी हिमांशु वर्मा को सौंपा है। उन्होंने बताया कि ओएसडी ने जल्द सभी समस्याओं के समाधान की बात कही। आलोक नागर में कहा की यदि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो करप्शन फ्री इंडिया संगठन अनिश्चकालीन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।प्रदर्शन के दौरान मास्टर दिनेश नागर, बलराज हूंण, प्रेम प्रधान, प्रेमराज भाटी, कुलबीर भाटी, राकेश नागर, गौरव भाटी, श्रवण नागर, हरीश भाटी, बालेश्वर नागर, राम नागर, संदीप भाटी, रिंकू, अजय नागर, डॉ अख्तर हुसैन, टीटू भाटी, पिंटू मास्टर, विकल, रोहतास नागर, प्रमोद भाटी, रविन्द्र नागर, हरेंद्र भाटी, गगन,धर्मेंद्र, कपिल, कुलदीप, बिमला देवी, केला देवी, ब्रह्मबती, वीरबती, कमला देवी, कमलेश सहित अन्य शामिल रहें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *