Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 43 लाख ऐंठे

साइबर अपराधियों ने सेक्टर-134 निवासी महिला को शेयर बाजार में निवेश कर लाखों कमाने का झांसा देकर 43 लाख 55 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ठगी की गई
साइबर अपराधियों ने सेक्टर-134 निवासी महिला को शेयर बाजार में निवेश कर लाखों कमाने का झांसा देकर 43 लाख 55 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ठगी की गई

अमर सैनी

नोएडा। साइबर अपराधियों ने सेक्टर-134 निवासी महिला को शेयर बाजार में निवेश कर लाखों कमाने का झांसा देकर 43 लाख 55 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ठगी की गई। महिला ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
सीमा शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके पास कुछ समय पहले व्हाट्सऐप पर मैसेज आया, जिसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग करके लाखों रुपये कमाने की बात कही गई थी। उन्होंने जब उक्त व्हाट्सऐप नंबर पर बात की तो उनको टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। इसके बाद उनको कुछ टास्क दिए गए, जिसको उन्होंने पूरा कर दिया। इस दौरान उनको कुछ फायदा हुआ। इसके बाद आरोपियों ने अगले टास्क में ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के लिए कहा।

पीड़िता ने बताया कि जालसाजों के झांसे में आकर उन्होंने कई नामी कंपनियों के शेयर में निवेश किया। शेयर बाजार को लेकर उनको जालसाज ऑनलाइन लेक्चर भी देते थे। वे कंपनी के बारे में और शेयर बाजार से जुड़ी सारी जानकारी देते थे। उन्होंने जिन कंपनियों में निवेश किया था, जालसाजों ने उनके दस्तावेज भी उपलब्ध कराए। पीड़िता ने बताया कि संबंधित कंपनियों को लेकर मीडिया में भी काफी अच्छी रिपोर्ट थी। इसकी वजह से वह लगातार जालसाजों के बताए अनुसार रुपये का निवेश करती गईं। उन्होंने 43 लाख 55 हजार रुपये निवेश कर दिए। आरोपियों द्वारा दिए गए ऐप में लगातार उनके निवेश किए गए रुपये बढ़ते दिख रहे थे। वह जब अपने मुनाफे की रकम को वापस लेने लगीं तो जालसाजों ने उनके ट्रेडिंग अकाउंट को बंद कर दिया। उन्होंने वापस से अकाउंट को खोलने के लिए कहा तो जालसाजों ने उनसे और रुपये निवेश करने के लिए कहा। जब उन्होंने जालसाजों से अपने निवेश किए रुपये वापस मांगे तो उनको टेलीग्राम ग्रुप से बाहर कर दिया गया। पीड़िता ने बताया कि इसको लेकर उन्होंने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया। इसके बाद ठगे गए 21 लाख 55 हजार 375 रुपये फ्रीज कर दिए गए। कोर्ट ने उनके रुपये को वापस करने का आदेश दिया, लेकिन अब तक वह ठगी में गए मात्र एक लाख रुपये ही वापस पा सकी हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *