Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

प्राधिकरण की लापरवाही से बारातघर की इमारत भर-भराकर गिरी

जेवर क्षेत्र के गांव नवादा में एक बारातघर की इमारत भर-भराकर नीचे गिर गई
जेवर क्षेत्र के गांव नवादा में एक बारातघर की इमारत भर-भराकर नीचे गिर गई

अमर सैनी

नोएडा। जेवर क्षेत्र के गांव नवादा में एक बारातघर की इमारत भर-भराकर नीचे गिर गई। इस घटना में बारातघर के पास खेल बच्चे और बैठे बुजुर्ग बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि इमारत करीब 60 साल पुरानी थी। कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्राधिकरण से भी की थी। लेकिन प्राधिकरण अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद गुरुवार को इमारत गिर गई।
ग्रामीण संजय नागर ने बताया कि गांव में 60 साल पुराना बारात घर बना हुआ है। बारातघर परिसर में ही चौपाल बनाई गई है। जिसमें गांव के लोग शादी-ब्याह में छोटे-मोटे कार्यक्रम आयोजित करते हैं। ग्रामीणों द्वारा हर माह चौपाल पर यज्ञ भी किया जाता है। गांव के बुजुर्ग परिसर में पेड़ों की छाया में बैठते हैं। शाम को बारातघर परिसर में आसपास के बच्चे भी खेलने आते हैं। बारातघर का भवन पूरी तरह से जर्जर हालत में था। कई बार प्राधिकरण अधिकारियों से शिकायत भी की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि गुरुवार को अचानक बारातघर की जर्जर इमारत ढह गई। गनीमत रही कि आसपास खेल रहे बच्चे और पेड़ों की छांव में बैठे बुजुर्ग इमारत गिरने से पहले ही वहां से हट गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है। यदि जल्द ही विवाह भवन का निर्माण नहीं कराया गया तो प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। जिसकी योजना ग्रामीण जल्द ही बनाएंगे।

डीएम से करेंगे शिकायत
ग्रामीणों का कहना है कि बारातघर बनाने की मांग को लेकर प्राधिकरण में कई बार शिकायत की गई है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गनीमत रही कि गुरुवार को घटना के समय कोई भी शख्स इमारत के पास नहीं था। ग्रामीणों का कहना है कि वे जल्द ही एकत्र होकर डीएम कार्यालय पहुंचेंगे और शिकायती पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *