Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

यमुना प्राधिकरण के लोगों को मिलेगी निर्बाध बिजली

औद्योगिक सेक्टरों पर ज्यादा फोकस
औद्योगिक सेक्टरों पर ज्यादा फोकस

अमर सैनी

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) शहर बसने से पहले निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी में जुटा है। सेक्टर-18, 24 और 32 में 220 केवी के विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार हो गए हैं। इन बिजली घरों की कुल क्षमता 940 मेगा वोल्ट एम्पियर (एमवीए) है, जबकि वर्तमान में यहां बिजली की खपत मात्र पांच एमवीए ही है। दावा किया जा रहा है कि आने वाले कई वर्ष तक शहर में बिजली की कमी नहीं होगी।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट पर सितंबर अंत तक विमानों की उड़ान प्रस्तावित है। उड़ान शुरू होने के बाद औद्योगिक सेक्टरों में निवेश करने के लिए कई कंपनियां आगे आएगी। ऐसे में प्राधिकरण ने अभी से ही औद्योगिक सेक्टर 24 व 24ए, 28, 29, 32 और 33 में फैक्टरी अन्य उद्योग शुरू करने के लिए 3041 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। सेक्टरों में बिजली की लाइन, सीवर, पार्क, सड़क आदि का कार्य पूरा हो चुका है। कई सेक्टरों में कंपनियों का निर्माण शुरू भी हो गया। वहीं आवासीय सेक्टर 18 , 20, 22डी में भी नक्शा पास करा चुके आवंटी घरों का निर्माण करा रहे हैं। इन तीनों सेक्टरों में 34 हजार से अधिक आंवटी है। औद्योगिक इकाई और घर बनाने में बिजली की आवश्यकता अहम होती है। ऐसे में आवंटियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए प्राधिकरण ने 940 एमवीए का बिजली बैंक तैयार कर लिया है।

33 केवी के 22 उपकेंद्र भी बनेंगे

यमुना प्राधिकरण शहर के सेक्टर-17, 17ए, 18, 20, 22ए, 22डी, 24, 28, 29, 32 व सेक्टर-33 में 33/11 केवी के 22 विद्युत उपकेंद्र तैयार हो रहे हैं। इनमें दो ऊर्जीकृत हैं जिनकी क्षमता 40 एमवीए हैं, जबकि छह का निर्माण पूरा हो गया हैं, इनकी क्षमता 105 एमवीए है। इसके अलावा 14 विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण चल रहा है। इन निर्माणाधीन 14 विद्युत उपकेंद्रों की कुल क्षमता 280 एमवीए है।

औद्योगिक सेक्टरों पर ज्यादा फोकस

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में एयरपोर्ट शुरू होने के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है। सबसे ज्यादा फोकस औद्योगिक सेक्टरों में हैं, यहां विभिन्न कंपनियों को निवेश का मौका देकर रोजगार के अवसर तलाशे जा रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि रोजगार के अवसर होंगे तो लोग तेजी से यमुना सिटी की ओर पलायन करेंगे। अगले वर्ष तक क्षेत्र में कई चीजें बदल जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *