Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Haryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी

ताइवान में नोएडा के उद्यमियों के लिए तैयार हो रहा रेड कारपेट

खाद्य प्रसंस्करण, ऊर्जा, इलेक्टि्रक व्हीकल, बैटरी जैसे औद्योगिक सेक्टर के लिए ताइवान में नोएडा के उद्यमियों के लिए रेड कारपेट तैयार हो रहा
खाद्य प्रसंस्करण, ऊर्जा, इलेक्टि्रक व्हीकल, बैटरी जैसे औद्योगिक सेक्टर के लिए ताइवान में नोएडा के उद्यमियों के लिए रेड कारपेट तैयार हो रहा

अमर सैनी

नोएडा। खाद्य प्रसंस्करण, ऊर्जा, इलेक्टि्रक व्हीकल, बैटरी जैसे औद्योगिक सेक्टर के लिए ताइवान में नोएडा के उद्यमियों के लिए रेड कारपेट तैयार हो रहा है। जहां ताइवान सरकार आपसी सहयोग को बढ़ाना चाहती है। वहीं स्थानीय उद्यमियों को ताइवान में निवेश करने के लिए मौका भी एक्सेस टू ताइवान (ए2टी) प्रोग्राम में दिया जा रहा है। इसके लिए उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल नोएडा, ग्रेटर नोएडा से दो से चार अक्तूबर के बीच ताइवान जाएगा।
उद्यमियों और ताइवान के बीच सेतु का काम केंद्र सरकार की एजेंसी नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (एनएसआईसी) कर रही है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल उद्यमियों के इस विजिट का खर्च जहां एनएसआईसी उठाएगी, वहीं वहां बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) बैठकों का आयोजन भी किया जाएगा। उद्यमियों को इस दौरान ताइपे में आयोजित एनर्जी ताइवान और नेट जीरो ताइवान एक्सपो 2024 में भी शामिल होने का मौका रहेगा। इस एक्सपो में सोलर एनर्जी, विंड एनर्जी, स्मार्ट स्टोरेज, ऊर्जा के नए क्षेत्र, इलेक्ट्रिक व्हीकल और चार्जिंग सिस्टम, ऑटोमोबाइल बैटरी की रिसाइकिलिंग जैसे सेक्टर्स पर ताइवान आपसी सहयोग और निवेश की संभावना को देखेगा। इसके लिए संयुक्त उपक्रम करने के इच्छुक ताइवान के उद्यमी मौजूद रहेंगे।इसके विजिट की तैयारियों के लिए एक बैठक भी एनएसआईसी ने आईआईए के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को की। इसमें आईआईए के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, एनएसआईसी के आंचलिक प्रबंधक संजय रौतेला व वरिष्ठ शाखा प्रबंधक वाईके शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वाईके शर्मा ने बताया कि ताइवान आने-जाने के लिए हवाई यात्रा का किराया और आवश्यक खर्च के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग योजना में 150 डॉलर प्रतिदिन उद्यमियों को सरकार की तरफ से दिया जाएगा। इसके लिए उद्यमी एनएसआईसी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। आयोजन में आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल, निर्मल कांत गोयल, आशीष मल्होत्रा, रेखा शर्मा, वंदित बंसल व अन्य मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *