Saturday, 31 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Run For Unity: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में ‘रन फॉर यूनिटी’ को दिखाई हरी झंडी, दौड़ में स्वयं भी लिया भागNew delhi : दिल्ली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ का शुभारंभ, अमित शाह ने दिलाई एकता की शपथVande Bharat Sleeper Train: वाराणसी से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, सीएम योगी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी, बनारस को मिलीं 10 नई मेमू ट्रेनेंJSS University Noida: जेएसएस यूनिवर्सिटी और टैलेंसियाग्लोबल के बीच रणनीतिक समझौता, छात्रों को एआई और उद्योग आधारित प्रशिक्षण के मिलेंगे अवसरGreater Noida Property Fraud: केबी मार्ट प्रोजेक्ट में फर्जी दस्तावेजों से दुकानों की बुकिंग और बिक्री का आरोप, पूर्व कमीशन एजेंट के खिलाफ मुकदमाNoida Police Transfer: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, छह पुलिसकर्मियों के तबादले और तीन थानों को मिले नए प्रभारीGreater Noida Accident: सड़क हादसे में मृत युवक की 20 दिन बाद हुई पहचान, कपड़ों और तस्वीरों से परिजनों ने की शिनाख्तNoida Drug Smuggling: दिल्ली से गांजा लाकर नोएडा में बेचने का आरोप, सेक्टर-49 पुलिस ने 760 ग्राम गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

कूलर नहीं लाने पर पति से हुआ पत्नी का विवाद, निराश मोनिका ने लगा ली फांसी

कूलर नहीं लाने पर पति से हुआ पत्नी का विवाद, निराश मोनिका ने लगा ली फांसी
भीषण गर्मी होने के चलते पत्नी मोनिका ने पति जयभूषण से कूलर लाने के लिए कहा तो दोनों के बीच विवाद हो गया

अमर सैनी

गाजियाबाद। भीषण गर्मी होने के चलते पत्नी मोनिका ने पति जयभूषण से कूलर लाने के लिए कहा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। नाराज मोनिका ने रविवार सुबह चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। मोनिका के ही छोटे भाइयों ने यह देखकर शोर मचाया और उसे फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी।

एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि मोनिका मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। डेढ़ साल पहले ही उसकी जयभूषण से शादी हुई थी। उनका छह महीने का एक बच्चा भी है। शुरुआती जांच में सामने आया कि मोनिका पति और बच्चे के साथ सुदामापुरी में रहते हैं। साथ में मोनिका के दो छोटे भाई भी रहता है। जयभूषण मजदूरी करता है। उनका कमरा तीसरी मंजिल पर है। मोनिका कमरे में काफी गर्मी होने की बात कहकर जयभूषण से कई दिनों से कूलर लाने की कह रही थी। जयभूषण ने कुछ दिनों में कूलर की व्यवस्था करने के लिए कहा था। इसी बात पर रविवार सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ और वह बाहर चला गया। उसके जाने के बाद मोनिका ने अपने दोनों भाइयों को भी बाहर भेज दिया। इसके बाद आत्महत्या कर ली।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *