Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवाना

New Delhi : बीजेपी पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे- केजरीवाल

New Delhi : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को अपने शासित राज्यों में नशा को खत्म करने के लिए पंजाब की “आप” सरकार से सीख लेने की नसीहत दी है, ताकि पूरे देश में फैल रहे नशे पर लगाम कसी जा सके। उन्होंने कहा कि कभी पंजाब में पाकिस्तान से 80 फीसद नशा आता था, जिसे पंजाब सरकार ने एंटी ड्रोन सिस्टम लगाकर काबू कर लिया लेकिन अब बीजेपी शासित गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, यूपी और दिल्ली से पंजाब में 80 फीसद नशा आ रहा है। सबसे ज्यादा नशा गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से आ रहा है, जिसे रोकने की जिम्मेदारी बीजेपी की केंद्र सरकार की है लेकिन बीजेपी इसे रोकने में नाकाम है या फिर रोकना ही नहीं चाहती है।

2022 में जब हमारी सरकार बनी थी तो 80 फीसद ड्रग्स पाकिस्तान से आती थी। “आप” सरकार ने एंटी ड्रोन सिस्टम लगाकर पाकिस्तान से आने वाली ड्रग्स पर काबू किया। आज केवल 20 फीसद ड्रग्स पाकिस्तान से आती हैं। आज 80 फीसद ड्रग्स बीजेपी शासित राज्यों गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, यूपी, दिल्ली से आ रही हैं। बीजेपी अपने राज्यों में नशे का धंधा रोकने में नाकाम रही है या रोकना नहीं चाहती? गुजरात में तीस साल से इनकी सरकार है और नशे का सबसे ज़्यादा धंधा वहाँ है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा शासित गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से नशा भारत आता है जिसको रोकने की ज़िम्मेदारी केंद्र की बीजेपी सरकार की है। और इनकी बेशर्मी देखिए। पंजाब में ये लोग नशे के ख़िलाफ़ यात्रा निकाल रहे हैं। पंजाब से सीखो। “आप” से सीखो और अपने राज्यों में भी नशा ख़त्म करो। हर बात में राजनीति मत करो।

उधर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर कहा कि पंजाब में 80 प्रतिशत ड्रग्स बीजेपी शासित राज्यों से आ रही है। ये सप्लाई क्यों नहीं रोकी जा रही? क्या बीजेपी ड्रग्स तस्करों के साथ मिलकर देश में नशे को बढ़ावा दे रही है?

————

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें