Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

Electric Bus Service: नोएडा की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन, 13 दिनों में 1.99 लाख यात्रियों ने किया सफर

Electric Bus Service: नोएडा की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन, 13 दिनों में 1.99 लाख यात्रियों ने किया सफर

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रीन मोबिलिटी और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन के विजन के तहत नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित इलेक्ट्रिक बस सेवा को यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सितंबर के शुरुआती 13 दिनों में नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों ने कुल 2.96 लाख किलोमीटर से अधिक का परिचालन किया। इस दौरान 1.99 लाख से अधिक यात्रियों ने ई-बसों में सफर किया और 61.75 लाख रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित हुआ।

ई-बस सेवा के आंकड़ों में अगस्त की तुलना में सितंबर के दौरान सुधार दर्ज किया गया है। प्रति बस प्रतिदिन तय की जाने वाली दूरी के साथ यात्रियों की संख्या और आय में भी बढ़ोतरी हुई है। 20 जून से 13 सितंबर 2026 तक इन ई-बसों ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कुल 15.12 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। इस अवधि में 7.18 लाख से अधिक यात्रियों ने सेवा का इस्तेमाल किया और कुल राजस्व 2.24 करोड़ रुपये से अधिक रहा।

20 से 30 जून के बीच शुरुआती 11 दिनों में 100 इलेक्ट्रिक बसों ने 1.47 लाख किलोमीटर की दूरी तय की थी। इस दौरान 28,053 यात्रियों ने सफर किया और करीब 9.07 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जुलाई में परिचालन बढ़कर 4.79 लाख किलोमीटर पहुंच गया। इस महीने करीब 1.50 लाख यात्रियों ने ई-बसों में यात्रा की और 47.93 लाख रुपये का राजस्व अर्जित हुआ।

अगस्त में इलेक्ट्रिक बसों के इस्तेमाल में और तेजी दर्ज की गई। इस महीने बसों ने करीब 5.89 लाख किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 3.40 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। अगस्त में ई-बस सेवा से होने वाला राजस्व बढ़कर 1.05 करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

सितंबर के शुरुआती 13 दिनों के आंकड़े ई-बसों के दैनिक प्रदर्शन में सुधार की ओर इशारा करते हैं। अगस्त में प्रति बस प्रतिदिन औसत परिचालन 190.21 किलोमीटर था, जो सितंबर में बढ़कर 227.78 किलोमीटर हो गया। इसी तरह प्रति बस प्रतिदिन यात्रियों की औसत संख्या 109.79 से बढ़कर 153.68 पहुंच गई।

राजस्व के लिहाज से भी प्रदर्शन बेहतर हुआ है। अगस्त में प्रति बस प्रतिदिन औसत आय 3,414.86 रुपये थी, जबकि सितंबर में यह बढ़कर 4,750.20 रुपये हो गई। प्रति किलोमीटर आय अगस्त के 17.95 रुपये के मुकाबले सितंबर में बढ़कर 20.85 रुपये दर्ज की गई।

नोएडा प्राधिकरण के हिस्से की 50 इलेक्ट्रिक बसों ने सितंबर के पहले 13 दिनों में करीब 1.50 लाख किलोमीटर का परिचालन किया। इन बसों में 1.04 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया और 31.45 लाख रुपये का राजस्व मिला। यहां प्रति बस प्रतिदिन औसत परिचालन 231.17 किलोमीटर और औसत यात्री संख्या 160.14 रही। प्रति बस प्रतिदिन आय 4,839.17 रुपये और प्रति किलोमीटर आय 20.93 रुपये दर्ज की गई।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 25 ई-बसों ने इसी अवधि में 77,110 किलोमीटर का सफर तय किया। इनमें 53,194 यात्रियों ने यात्रा की और 16.17 लाख रुपये का राजस्व अर्जित हुआ। ग्रेटर नोएडा में प्रति बस प्रतिदिन औसत परिचालन 237.26 किलोमीटर और यात्री संख्या 163.67 दर्ज की गई। प्रति किलोमीटर आय 20.98 रुपये रही, जबकि प्रति बस प्रतिदिन आय 4,978.15 रुपये तक पहुंच गई। इन आंकड़ों के आधार पर तीनों प्राधिकरण क्षेत्रों में ग्रेटर नोएडा प्रति बस दैनिक परिचालन, यात्री संख्या और आय के मामले में सबसे आगे रहा।

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित 25 इलेक्ट्रिक बसों ने सितंबर के शुरुआती 13 दिनों में 68,749 किलोमीटर की दूरी तय की। इन बसों में 42,497 यात्रियों ने सफर किया और 14.11 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यहां प्रति बस प्रतिदिन औसत परिचालन 211.54 किलोमीटर, औसत यात्री संख्या 130.76 और प्रति बस दैनिक आय 4,344.32 रुपये रही। प्रति किलोमीटर आय 20.54 रुपये दर्ज की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून 2026 में नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन करते हुए ई-बसों को हरी झंडी दिखाई थी। इस सेवा का उद्देश्य एनसीआर क्षेत्र में स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के बीच सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने तथा जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बेहतर करने की दिशा में भी ई-बस सेवा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लगातार बढ़ रहे परिचालन, यात्रियों की संख्या और राजस्व के आंकड़े बताते हैं कि क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों का इस्तेमाल बढ़ रहा है। आने वाले समय में बेहतर रूट कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं के साथ ई-बस सेवा एनसीआर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें