Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Electrocution Accident: ग्रेटर नोएडा में बिजली का पोल लगाते समय 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आया कर्मचारी, अस्पताल में मौत

Electrocution Accident: ग्रेटर नोएडा में बिजली का पोल लगाते समय 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आया कर्मचारी, अस्पताल में मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के चूहड़पुर गांव के पास गुरुवार दोपहर बिजली का पोल लगाते समय 24 वर्षीय कर्मचारी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। साथ काम कर रहे कर्मचारी उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शाम करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई। मृतक की शादी करीब चार महीने पहले ही हुई थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान सिकंदराबाद क्षेत्र के चंद्रावली गांव निवासी मुवारिक (24) के रूप में हुई है। बताया गया है कि मुवारिक बिजली विभाग में काम करता था और गुरुवार को अपने अन्य साथियों के साथ चूहड़पुर गांव के पास बिजली का पोल लगाने का काम कर रहा था।

गुरुवार दोपहर करीब दो बजे कर्मचारी बिजली का पोल लगाने में जुटे हुए थे। इसी दौरान पोल ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया।

हाईटेंशन लाइन से पोल छूते ही उसमें करंट उतर गया और मुवारिक इसकी चपेट में आ गया। तेज करंट लगने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना होते ही मौके पर मौजूद साथी कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने मुवारिक को तत्काल उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। शाम करीब पांच बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुवारिक की मौत की जानकारी मिलते ही उसके परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। अचानक हुए हादसे से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मृतक के चाचा साकिर ने बताया कि मुवारिक की शादी करीब चार महीने पहले ही हुई थी। शादी के कुछ ही महीने बाद हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हादसे के बाद यह भी जांच का विषय है कि बिजली का पोल लगाने के दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर क्या सुरक्षा इंतजाम किए गए थे और काम के दौरान बिजली आपूर्ति बंद कराई गई थी या नहीं। इन परिस्थितियों की स्थिति जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

घटना की जानकारी ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मामले से संबंधित प्रारंभिक जानकारी जुटाई है।

ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतक के परिवार की ओर से मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है। परिजनों की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें