Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

दिल्ली – नोएडा के स्कूलों में बम की सूचना से हड़कंप

दिल्ली और नोएडा के 100 से अधिक स्कूलों में बमों की मिली धमकी ने बुधवार को सनसनी मचा दी
दिल्ली और नोएडा के 100 से अधिक स्कूलों में बमों की मिली धमकी ने बुधवार को सनसनी मचा दी

अमर सैनी

नोएडा। दिल्ली और नोएडा के 100 से अधिक स्कूलों में बमों की मिली धमकी ने बुधवार को सनसनी मचा दी। इसके फौरन बाद एहतियाति तौर पर स्कूल प्रशासन ने माता-पिता और गार्जियन को मैसेज किए और स्कूल को खाली करा लिया गया। इस दौरान गार्जियन अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित भी दिखे। बच्चों के चेहर पर भी डर देखा जा सकता था। स्कूलों द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई तो वही एहतियातन स्कूलों से बच्चो को वापस घर भेज दिया गया।

बुधवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के डीपीएस स्कूल समेत और कई स्कूलों को धमकी भरे ई मेल आए, जिसमें लिखा था कि स्कूलों को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसकी सूचना सुबह-सुबह स्कूल प्रशासन द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद नोएडा पुलिस की टीम आला अधिकारी स्कूल में आनन फानन में पहुंच गए। बम दस्ते को बुलाया गया और पूरे स्कूल की जांच शुरू की गई। दूसरी ओर स्कूल प्रशासन द्वारा एहतियातन स्कूल की छुट्टी करनी पड़ी। बच्चों को वापस घर भेजना पड़ा। जिन स्कूलों कों मेल किया गया है, उसमें द्वारका का डीपीएस, मयूर विहार का मदर मैरी और नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल के अलावा नोएडा का डीपीएस जैसा हाई प्रोफाइल स्कूल भी शामिल हैं। वहीं बम की खबरें मिलने के बाद भारी संख्या में पैरेंट्स भी स्कूल पर जमा हो गए जो अपने बच्चों को वापस घर लेकर चले गए। नोएडा सेक्टर 30 स्तिथ डीपीएस स्कूल सेक्टर 122 स्तिथ डीपीएस स्कूल और ग्रेटर नोएडा के डीपीएस स्कूल पहुंची पुलिस ने स्कूल पूरी तरह खाली करवा लिया गया।

पुलिस ने दी ये जानकारी
वहीं इस मामले में ज्यादा जानकरी देते हुए डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि नोएडा डीपीएस प्रशासन द्वारा सूचना दिया गया था कि ई मेल में कुछ आपत्तिजनक सूचनाएं हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस की पूरी स्कूल पहुंच गयी थी। आलाधिकारी भी मौके पर हैं। एहतियातन स्कूल से बच्चों को वापस भेज खाली करवा लिया गया है। अभी तक के तलाशी में हमें कोई आपत्तिजनक चीज स्कूल से नही मिली है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *