Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

गाजियाबाद के स्कूलों में बम की अफवाह

परिजन बोले, डीपीएस से आए मैसेज से उड़े होश
परिजन बोले, डीपीएस से आए मैसेज से उड़े होश

अमर सैनी

गाजियाबाद : दिल्ली पब्लिक स्कूल समेत सैकड़ों स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल से बुधवार सुबह से अफरातफरी का माहौल बना रहा। जांच के बाद इस मेल को अफवाह करार दिया गया। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के भी दो स्कूलों को भी बुधवार सुबह धमकी भरा ई-मेल मिला है। जिसके बाद पुलिस टीम और बम-डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची आर जांच की। स्कूलों के कोने-कोने की छानबीन की गई, कुछ न मिलने के बाद टीम ने राहत की सांस ली।
एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि थाना लिंक रोड क्षेत्र के चंदन नगर स्थित डीएवी सेंट्रल स्कूल को धमकी भरा ईमेल मिला है। स्कूल ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है। इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। स्कूल के अंदर और बाहर जांच की जा रही है। फिलहाल स्कूल बंद नहीं किया गया है। वहीं एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि थाना शालीमार गार्डन के दिल्ली कॉन्वेंट स्कूल को भी धमकी भरा मेल मिला है। इसके बाद मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौजूद है। स्कूल के अंदर और बाहर चेकिंग की जा रही है। किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। फिलहाल इस स्कूल को भी बंद नहीं किया गया है।

परिजन बोले, डीपीएस से आए मैसेज से उड़े होश
विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित डीपीएस स्कूल में बड़ी संख्या में परिजन पहुंचे और अपने बच्चों को घर ले गए। परिजन दावा कर रहे हैं कि उन्हें स्कूल से मैसेज आया था। इसलिए वह बच्चों को ले जा रहा है. हालांकि, पुलिस और स्कूल प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि उन्हें कोई धमकी नहीं मिली है। मनोज शर्मा, दीपक मिश्रा और रवि गुप्ता जैसे कई परिजन गाजियाबाद के विजयनगर थाने के सिद्धार्थ विहार स्थित डीपीएस स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्कूल से मैसेज आया था कि कोई खतरा है। हालांकि किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। लेकिन वह अपने बच्चों को ले जा रहा है।

स्कूलों को किसी भी तरह का नहीं है खतरा
डीसीपी सिटी गाजियाबाद ज्ञानंजय सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। डीपीएस प्रबंधक ब्रह्मा सिंह यादव ने भी कहा कि उनके स्कूल को कोई धमकी नहीं मिली है। फिलहाल बच्चों को घर भेज दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *