Hapur News : महकार हत्याकांड के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी निलंबित

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर के शाहपुर गांव में हुए महकार हत्याकांड के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार रात पथराव की घटना में समय पर कार्रवाई न करने के आरोप में शाहपुर चौकी प्रभारी राजन को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात शाहपुर निवासी गीता के मकान पर कुछ लोगों ने हमला कर पथराव किया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया लेकिन आरोप है कि इसके बाद आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की ढिलाई का फायदा उठाकर आरोपियों ने अगले दिन शनिवार को गीता के भाई महकार पर हमला कर दिया। हमलावर महकार के फार्म हाउस पर पहुंचे और जानलेवा हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि अगर शुक्रवार रात की घटना के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाए होते तो महकार की जान बच सकती थी। परिजनों ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने जांच कराई। जांच में चौकी प्रभारी की ओर से कर्तव्य में लापरवाही सामने आने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। पुलिस की टीमें हत्या में शामिल फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img