Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में रविवार को भगवान परशुराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और झड़ीना गांव निवासी आरोपी योगेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में योगेश प्रजापति भगवान परशुराम के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। वीडियो के वायरल होते ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली किसी भी सामग्री को साझा न करें और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य है। क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


