Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Ghaziabad : वरिष्ठ कांग्रेस नेता के बेटे सचिन भारद्वाज की चौथी पुण्यतिथि पर उमड़े हजारों लोग, दी श्रद्धांजलि

Ghaziabad : वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र भारद्वाज के बड़े बेटे और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डोली शर्मा के भाई सचिन भारद्वाज की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मैन लिंक रोड, वसुन्धरा, प्रहलाद गढ़ी के एक बैंकट हॉल में सभा में हजारों लोगों ने पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि सचिन भारद्वाज एक सरल, संवेदनशील और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रियता और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने की भावना को सभी ने याद किया।

सभा में वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सचिन भारद्वाज ने एक भरोसेमंद मित्र, समर्पित भाई और जिम्मेदार समाजसेवी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनका सहज व्यवहार और अपनापन आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक रहा। परिजनों ने कहा कि सचिन भारद्वाज की यादें परिवार और समाज के लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेंगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके बताए मानवीय मूल्यों और सामाजिक भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पूर्व आईएएस विमल शर्मा, कंप्यूटर बाबा नामदेव त्यागी, कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, आचार्य श्रीराम कृपाल उपाध्याय, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, दिल्ली और हरियाणा के कांग्रेस वर्किंग प्रेसिडेंट जितेंद्र भारद्वाज, पूर्व विधायक सुरेंद्र मुनि, सुदेश शर्मा, अमरपाल शर्मा, रूप चौधरी, बंसी सिंह पहाड़िया, पूर्व मंत्री रामकुमार, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व मेयर आशा शर्मा और पीतांबर शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें